IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Bihar Elections 2025: 'अगर आपके पास हिम्मत है तो...', बिहार आते ही एमके स्टालिन को किसने दी चुनौती

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के नेता के. अन्नामलाई ने DMK और उनके नेताओं द्वारा बिहार एवं उत्तर भारत के लोगों के बारे में दिए गए बयान का वीडियो जारी किया है. अन्नामलाई ने स्टालिन को चुनौती दी है कि वे बिहार में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते हुए इन टिप्पणियों को दोहराएं.

Social Media
Gyanendra Sharma

Bihar Elections 2025: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बुधवार को बिहार पहुंचे. वे राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव के साथ 'वोटर अधिकार यात्रा' में शामिल हुए. उनके शामिल होने पर बीजेपी ने तंज कसा है.

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के नेता के. अन्नामलाई ने DMK और उनके नेताओं द्वारा बिहार एवं उत्तर भारत के लोगों के बारे में दिए गए बयान का वीडियो जारी किया है. अन्नामलाई ने स्टालिन को चुनौती दी है कि वे बिहार में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते हुए इन टिप्पणियों को दोहराएं.

अन्नामलाई ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो में स्टालिन, कैबिनेट मंत्री टीआरबी राजा और केएन नेहरू, वरिष्ठ डीएमके नेता के पोनमुडी और आरएस भारती, और वीसीके नेता थोल थिरुमावलवन सांसद की कथित टिप्पणियां शामिल हैं. अन्नामलाई ने कहा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन आज बिहार में हैं.

BJP की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा, "उम्मीद है कि वह राहुल गांधी के साथ मंच पर आएंगे. और उन सभी अपमानजनक बातों को उन्हीं लोगों के सामने गर्व से दोहराएंगे जिनका उन्होंने और उनकी पार्टी के सदस्यों ने मजाक उड़ाया था."

'वोटर अधिकार यात्रा' शामिल हुईं प्रियंका गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की सड़कों पर बुधवार को मोटरसाइकिल चलाई. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज यात्रा में शामिल हुईं. प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी से साथ बाइक पर बैठी दिखीं. आज  यात्रा के दरभंगा जिले से मुजफ्फरपुर पहुंचने पर राहुल गांधी एवं यादव मोटरसाइकिल चलाते नजर आए.