Bihar Election 2025: इस बार बिहार में होगी स्मार्ट वोटिंग, वोटर्स को मिलेंगे NEW Voter Card, जानें क्या होंगे इसके फायदे
Bihar News: बिहार में वोटिंग सिस्टम और आधुनिक बनने जा रहा है. चुनाव आयोग जल्द ही नया टेक-ड्रिवन वोटर कार्ड जारी करेगा, जो प्लास्टिक के साथ डिजिटल फॉर्मेट e-EPIC में भी उपलब्ध होगा. 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद प्रक्रिया शुरू होगी. इससे फर्जी और डुप्लीकेट कार्ड की संभावना घटेगी.
Bihar Elections 2025: बिहार में वोटिंग का तरीका अब और भी स्मार्ट और एडवांस होने जा रहा है. चुनाव आयोग EC ने वोटर्स को नया टेक-ड्रिवन वोटर कार्ड देने की तैयारी कर ली है. खास बात यह है कि यह कार्ड सिर्फ प्लास्टिक या पेपर तक सीमित नहीं रहेगा , बल्कि अब डिजिटल फॉर्मेट यानी e-EPIC में भी उपलब्ध होगा. 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद इस प्रक्रिया की शुरुआत होगी.
दरअसल , पिछले कुछ महीनों से बिहार में वोटर लिस्ट का स्पेशल रिविजन चल रहा था. इस दौरान वोटर्स से नया फोटो मांगा गया था और अब उसी फोटो का इस्तेमाल कर नया कार्ड तैयार किया जाएगा. इस बदलाव से रिकॉर्ड हमेशा अपडेट रहेंगे और फर्जी या डुप्लीकेट वोटर कार्ड बनने की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाएगी.
QR कोड में क्या होगा?
नया डिजिटल कार्ड e-EPIC एक सिक्योर PDF फाइल होगी, जिसमें QR कोड दिया जाएगा. इस QR कोड में वोटर का सीरियल नंबर, पार्ट नंबर और बेसिक डिटेल्स स्टोर होंगी. इसे मोबाइल या कंप्यूटर पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकेगा. यानी अगर वोटर फिजिकल कार्ड भूल भी जाए, तो मोबाइल में मौजूद डिजिटल कार्ड से भी पहचान हो जाएगी.
घर बैठे 15 दिन में डिलीवरी
ECI की योजना के अनुसार, सबसे पहले नए अप्लिकेंट्स यानी जिन्होंने फॉर्म-6 भरा है और मोबाइल नंबर रजिस्टर कराया है , उन्हें e-EPIC डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा. इसके बाद बाकी वोटर्स को भी धीरे-धीरे यह सुविधा दी जाएगी. फिजिकल कार्ड की डिलीवरी भी पहले से तेज होगी और अब सिर्फ 15 दिन में घर तक कार्ड पहुंच जाएगा. साथ ही वोटर्स SMS और NVSP पोर्टल से कार्ड को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकेंगे.
वोटर्स की संख्या की गई कम
बिहार में इस बार करीब 7.24 करोड़ वोटर्स होंगे. खास बात यह है कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां एक पोलिंग बूथ पर वोटर्स की संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है. इससे भीड़ कम होगी और वोटिंग का अनुभव और आसान बनेगा. पोलिंग बूथ्स की संख्या भी बढ़कर लगभग 90,000 कर दी गई है. नए टेक-ड्रिवन वोटर कार्ड से न सिर्फ वोटिंग आसान होगी, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी. Digital India मिशन के तहत यह कदम चुनाव प्रक्रिया को और स्मार्ट बनाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि 30 सितंबर के बाद यह नई सुविधा कितनी जल्दी पूरी तरह लागू हो पाती है.
और पढ़ें
- 9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 17 सीरीज, यहां देख सकेंगे लॉन्च इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक बारिश का ‘ग्रहण’, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
- 'आप सभी पक्षों को सुनते हैं...,' एक्स द्वारा ट्रंप सहयोगी के भारत विरोधी पोस्ट की फैक्ट-चेक के बाद भड़के मस्क