menu-icon
India Daily

Bihar SIR: 'बिहार वोटर लिस्ट में घोटाला!' पाकिस्तान से आईं दो महिलाओं के नाम चढ़े मतदाता सूची में, अब शुरू हुई कार्रवाई

इनमें से दो महिलाएं इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3 टैंक लेन में रह रही थीं. जांच में खुलासा हुआ कि इनके नाम पर वोटर आईडी भी जारी कर दिया गया. इस रिपोर्ट से प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैल गई है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Bihar SIR: 'बिहार वोटर लिस्ट में घोटाला!' पाकिस्तान से आईं दो महिलाओं के नाम चढ़े मतदाता सूची में, अब शुरू हुई कार्रवाई
Courtesy: Pinterest

Bihar SIR: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में बड़ा खुलासा हुआ है. भागलपुर जिले में पाकिस्तान की दो महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं. आश्चर्य की बात यह है कि दोनों ने वोटर आईडी कार्ड भी बनवा लिया था. गृह मंत्रालय की जांच में यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है. दोनों पाकिस्तानी महिलाओं के नाम तुरंत मतदाता सूची से काटे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

गृह मंत्रालय ने हाल ही में अवैध रूप से वीजा अवधि पूरी करने के बाद भी भारत में रह रहे विदेशियों की जांच शुरू की थी. इसी दौरान भागलपुर में तीन पाकिस्तानी नागरिकों के रहने की पुष्टि हुई.

जांच में खुलासा

इनमें से दो महिलाएं इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3 टैंक लेन में रह रही थीं. जांच में खुलासा हुआ कि इनके नाम पर वोटर आईडी भी जारी कर दिया गया. इस रिपोर्ट से प्रशासनिक हलकों में सनसनी फैल गई है.

1956 से भारत में रह रही हैं पाकिस्तानी महिलाएं

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि ये दोनों महिलाएं दशकों पहले भारत आई थीं. इमराना खानम उर्फ इमराना खातून (पिता इबतुल हसन) और फिरदौसिया खानम (पति मो. तफजील अहमद) के नाम से मतदाता पहचान पत्र बनाया गया है. दस्तावेजों में इनके पास इपिक नंबर भी मौजूद है. जांच के दौरान पाया गया कि रंगपुर निवासी फिरदौसिया 19 जनवरी 1956 को तीन महीने के वीजा पर भारत आई थी, जबकि इमराना तीन साल के वीजा पर यहां पहुंची थी.

दो साल का वीजा

इसी तरह पाकिस्तान का एक अन्य नागरिक मोहम्मद असलम भी 24 मई 2002 को दो साल के वीजा पर भारत आया था और उसने आधार कार्ड भी बनवा लिया. अब प्रशासन ने भागलपुर के डीएम और एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्पष्ट किया है कि दोनों महिलाओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी.