Bihar Elections 2025: महागठबंधन को BJP ने छोड़ा पीछा, मोतिहारी सीट के कैंडिडेट का नाम किया जारी
Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल तेज हो गई है. सीट बंटवारे को लेकर एनडीए और महागठबंधन में अभी भी उलझन है. वहीं, बीजेपी ने बढ़त लेते हुए प्रत्याशियों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं. मोतिहारी से प्रमोद कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जिसकी घोषणा मंत्री मंगल पांडेय ने की.
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी अब साफ दिखने लगी है. एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गुटों में सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इस बीच बढ़त लेते हुए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं.
शुक्रवार को मोतिहारी में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार को एनडीए उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने लोगों से प्रमोद कुमार को भारी मतों से जिताने की अपील की.
महागठबंधन पर मंत्री का तंज
मंगल पांडेय ने इस मौके पर महागठबंधन की अंदरूनी खींचतान पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'उनका तो अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि गठबंधन का दूल्हा कौन होगा. जब तक तय नहीं होगा, तब तक उनकी चुनावी तैयारी भी अधूरी ही रहेगी.' उन्होंने कहा कि महागठबंधन की आपसी खींचतान ही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है.
Also Read
- Bihar Election 2025: ATM कार्ड से 20 हजार महीना या चेकबुक से 28 लाख सालाना? बिहार चुनाव में किसका वादा पड़ेगा भारी
- डिनर में नहीं बनाया चिकन तो पति ने खोया आपा, बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर जो हुआ जानकर कांप उठेंगे आप!
- इजरायल का कतर में हमास नेताओं पर हमला, मोसाद ने ठुकराई थी हत्या की प्लानिंग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा!
कांग्रेस के AI वीडियो पर बीजेपी का पलटवार
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस द्वारा जारी एक एआई वीडियो पर भी जमकर विवाद हुआ. इस वीडियो में पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन को लेकर सवाल उठाए गए हैं. इसे लेकर भाजपा पूरी तरह हमलावर है. मंत्री मंगल पांडेय ने इस वीडियो को हर भारतीय मां का अपमान बताया. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अब गांधीवादी राजनीति छोड़कर गालीवादी राजनीति पर उतर आई है. जो वीडियो जारी किया गया है, वह न केवल प्रधानमंत्री मोदी की मां का, बल्कि सभी गरीब और संघर्षशील माताओं का अपमान है.'
राधामोहन सिंह का तेजस्वी और साहनी पर हमला
वहीं, कार्यक्रम में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने भी विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'पिछले चुनाव में बिहार के दो नेता मोतिहारी में आए थे, लेकिन न उनका खाता खुला, न ही अपराधी विधायक बनने दिया गया. इस बार भी जनता सबक सिखाएगी.'