ZIM vs IND, 3rd T20I: क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर, जानें कब, कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला
आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है. टीम इंडिया इस मैच को भी अपने नाम कर सीरीज को 3-0 से जीतना चाहेगी, वहीं जिम्बाब्वे इस मैच को जीतकर अपनी साख बचाने की कोशिश करेगा.
लंबे इंतजार और लगातार 2 सीरीज हारने के बाद भारत ने टी20 सीरीज में जीत दर्ज कर ली है. जब से अय्यर ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी तब से उन्हें लगातार हार का ही सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब उन्होंने अपने अनुभव और काबिलीत का प्रदर्शन करते हुए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मुकाबले में 90 रनों से जीत दिलाई है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज को भारत ने पहले ही 2-0 से अपने नाम कर लिया है. दूसरे मुकाबले में टीम को उपकप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है. टीम इंडिया इस मैच को भी अपने नाम कर सीरीज को 3-0 से जीतना चाहेगी, वहीं जिम्बाब्वे इस मैच को जीतकर अपनी साख बचाने की कोशिश करेगा.
ZIM vs IND 3rd T20I मैच कब खेला जाएगा?
ZIM vs IND 3rd T20I मैच 26 जुलाई, रविवार को खेला जाएगा.
Also Read
- IND vs ZIM: 'हार की जिम्मेदारी लेता हूं...', भारत से सीरीज हारने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने तोड़ी चुप्पी
- IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने दिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत, तीसरे टी20 में प्रिंस यादव का खेलना मुश्किल
- CWG 2026: Lawn Bowls में भारत का अजेय सफर थमा, पुतुल सोनोवाल को मलेशियाई खिलाड़ी से मिली हार
ZIM vs IND 3rd T20I मैच कहां खेला जाएगा?
ZIM vs IND 3rd T20I मैच हरारे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा.
ZIM vs IND 3rd T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?
ZIM vs IND 3rd T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम के 04:30 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले यानी कि 04:00 बजे होगा.
ZIM vs IND 3rd T20I मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
ZIM vs IND 3rd T20I मैच का लाइव प्रसारण Unit8 स्पोर्ट्स टीवी पर होगा.
ZIM vs IND 3rd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
ZIM vs IND 3rd T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
ZIM vs IND 3rd T20I स्क्वाड
जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदजवा त्सिगा (विकेटकीपर).
टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)