ZIM vs IND: भारत की वापसी या फैंस को लगेगा झटका! जिम्बाब्वे में कप्तान अय्यर की अग्निपरीक्षा, जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल
इंग्लैंड दौरे पर T20 और ODI सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगी. कप्तान श्रेयस अय्यर पहली जीत की तलाश में उतरेंगे.
इंग्लैंड ने बीती शाम भारत को एक और जख्म दिया. इंग्लैंड दौरे पर T20 के बाद भारत को ODI सीरीज भी गंवानी पड़ी. अब इंग्लैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़ते हुए भारतीय क्रिकेट टीम नए मिशन की शुरुआत करने जा रही है.
टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलेगा. इस दौरे का महत्व सिर्फ जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि कप्तान श्रेयस अय्यर और कई युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का भी बड़ा मौका है. इस सीरीज में भारत ने केवल जीत की पटरी पर लौटने का प्रयास करेगा बल्कि अपनी बादशाहत को बार फिर से कायम करने की कोशिश करेगा.
जीत की राह पर लौटने की चुनौती
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. T20 सीरीज में हार के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत जीत से हुई, लेकिन अंतिम दो मुकाबले गंवाने के कारण इस सीरीज से भी हाथ धोना पड़ा. अब टीम के सामने जिम्बाब्वे के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर जीत की लय हासिल करने की चुनौती होगी.
Also Read
- स्पेन के डबल धमाका से एम्बाप्पे के वर्ल्ड रिकॉर्ड तक... जानें FIFA World Cup 2026 Awards में किसने क्या जीता?
- कैमरे से हटने को तैयार नहीं थे ट्रंप... अमेरिकी राष्ट्रपति की हरकत पर मचा बवाल, फीफा अध्यक्ष को उठाना पड़ा कदम
- FIFA World Cup 2026 जीतते ही स्पेन हुआ मालामाल, जानिए चैंपियन से लेकर ग्रुप स्टेज में बाहर हुई टीम की Prize Money
पहली जीत की तलाश में कप्तान श्रेयस अय्यर
ये सीरीज केवल भारत की जीत के नजरिए से ही जरूरी नहीं है बल्कि श्रेयस का कप्तानी करियर भी इसी सीरीज पर टिका है. अय्यर की कप्तानी की शुरुआत जीत के साथ नहीं हो सकी थी. इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद अब वह पहली बार अपनी टीम को जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. अगर अय्यर इस सीरीज में सफलता हांसिल नहीं कर पाए तो उनकी कप्तानी और टी20 करियर खतरे में पड़ सकता है.
सीरीज का पूरा कार्यक्रम
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को शाम 4.30 बजे खेला जाएगा. दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को इसी समय शुरू होगा. तीनों ही मुकाबले हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे.
|
मैच |
तारीख |
स्टेडियम |
समय (IST) |
|
पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच |
23 जुलाई 2026 (गुरुवार) |
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे |
भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे |
|
दूसरा टी20 मैच |
25 जुलाई 2026 (शनिवार) |
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे |
भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे |
|
तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच |
26 जुलाई 2026 (रविवार) |
हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे |
भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे |
ZIM vs IND के लिए स्क्वाड
टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
जिम्बाब्वे टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मदंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, आशीर्वाद मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्याम्हुरी, मिल्टन शुंबा