Budget 2026

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में गिल की जगह ओपनिंग करेंगें Yashasvi Jaiswal? ताजा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Yashasvi Jaiswal: अगर जायसवाल की बात करें तो उन्हें भारत की वनडे टीम में मौका दिया जा सकता है. रेवस्पोर्टज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जायसवाल को चयनकर्ता वनडे टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. जायसवाल ने अब तक भारत के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू नही किया है. हालांकि, इस युवा बल्लेबाज ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ऐसे में उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर उन्हें टीम में मौका दिया जा सकता है.

ताजा जानकारी के मुताबिक जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जायवाल अब वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल की जगह लेने वाले हैं. यही नही उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी भारत की टीम में शामिल किया जा सकता है. इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है.

यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में मिल सकता है मौका

अगर जायसवाल की बात करें तो उन्हें भारत की वनडे टीम में मौका दिया जा सकता है. रेवस्पोर्टज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जायसवाल को चयनकर्ता वनडे टीम में शामिल करने पर विचार कर रहे हैं. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए बैकअप ओपनर के रूप में शामिल किया जा सकता है.

इसके अलावा उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी भारत की टीम में शामिल किया जा सकता है. इस टूर्नामेंट में बाएं हाथ के बल्लेबाज को बैकअप ओपनर के रूप में टीम में मौका दिया जा सकता है. बता दें कि इससे पहले टी-20 विश्व कप के दौरान उन्हें टीम में शामिल करने की बात कही जा रही थी लेकिन अंत में जगह नही मिल सकी थी. ऐसे में अब उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में मौका मिल सकता है.

गिल की जगह को नही होगा कोई खतरा

अगर शुभमन गिल की बात करें तो उनका टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म अब तक कुछ खास नही रहा है. हालांकि, इस खिलाड़ी ने वनडे क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में उनके स्थान को लेकर कोई भी खतरा नही है और जायसवाल को बैकअप ओपनर के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है.