यशस्वी जायसवाल को मैदान पर झड़प पड़ी महंगी, ICC ने लिया तगड़ा एक्शन, श्रीलंकाई खिलाड़ी पर भी कार्यवाही
कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ मैदान पर हुई तीखी झड़प के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है.
कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान मैदान पर हुई गर्मागर्म बहस अब आधिकारिक कार्रवाई तक पहुंच गई है. भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो को ICC ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी माना है.
बता दें मामला जायसवाल के आउट होने के बाद का है जब यशस्वी आउट होने के बाद ग्राउंड से जा रहे थे. लेकिन उसी समय दोनों खिलाड़ियों की झड़प हो जाती है और दोनों के सिर आपस में टकरा जाते हैं जिसके बाद से ये पूरा विवाद शुरु हुआ. दोनों ने आरोप स्वीकार कर लिए, जिसके बाद मैच रेफरी के फैसले के तहत उन पर जुर्माना लगाया गया.
जायसवाल की मैच फीस में 25 फीसदी कटौती
ICC के फैसले के अनुसार जायसवाल पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया. फर्नांडो को भी एक डिमेरिट अंक मिला है. दोनों पर स्तर-1 के उल्लंघन की कार्रवाई हुई है. पिछले 24 महीनों में दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ कोई पिछला अपराध दर्ज नहीं था.
Also Read