कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की नजर अब बड़े स्कोर पर होगी. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 300 रन बना लिए थे और अब टीम अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाएगी. क्रीज पर ध्रुव जुरेल और टेस्ट डेब्यू कर रहे सारांश जैन मौजूद हैं. भारत की कोशिश दूसरे दिन तेजी से रन बनाकर स्कोर को 400 के पार ले जाने की होगी. पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 117 रन की पारी खेलकर लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया. कप्तान शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जमाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. वहीं, श्रीलंका की नजर सुबह के सत्र में बचे हुए पांच विकेट जल्दी हासिल करने पर होगी. ऋषभ पंत चोट के कारण मैदान से बाहर हैं, लेकिन उनके बाद में बल्लेबाजी करने की उम्मीद है. ऐसे में दूसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है.
10:13:35 AM
दूसरे टेस्ट के पहले चोटिल हुए ऋषभ पंत अब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आ चुके हैं. सारांश जैन के आउट होने के बाद पंत क्रीज पर भारत की पारी संभालने आए हैं. बता दें पंत फिलहाल 3 रन पर हैं.
IND- 307/6 (86.6)
10:11:44 AM
आज का दिन अभी शुरु ही हुआ था कि भारत ने आज का अपना पहला विकेट भी गंवा दिया. इस मैच के डेब्यूटेंट सारांश जैन 6 रन बनाकर असिथा फर्नांडो गेंद पर आउट हो गए.
IND- 307/6 (86.5)
10:00:47 AM
दूसरे दिन का खेल शुरु हो चुका है. भारत के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं. दोनों बल्लेबाज भारत की पारी को 300 से आगे बढ़ाना चाहेंगे.
IND- 300/5 (85)
09:56:58 AM
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू मिले सारांश जैन कल से ही चर्चा में हैं. ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद सारांश क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए. अब सारांश की एक बात ने फैंस का दिल जीत लिया है. उन्होंने कहा कि, 'वह IPL का बॉलर बनकर नहीं रहना चाहते उन्हें रेड बॉल गेंदबाज बनना है.'
09:48:29 AM
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के बारे में एक बड़ी खबर है. पिछली शाम चोट लगने के बावजूद, ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध हैं और उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा. हर्षा भोगले ने भी ऑन एयर बताया कि पंत कल के खेल के दौरान भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार थे।.
09:43:55 AM
कोलंबो में खेला जा रहा दूसरे टेस्ट का पहला दिन भारत के पक्ष रहा. भले ही भारत ने पहले दिन अपने 5 विकेट गंवा दिए हो लेकिन साथ ही भारत ने स्कोरबोर्ड पर 300 रन भी लगाए. इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने आतिशी पारी खेलते हुए 117 रन बनाए. पडिक्कल के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक बनाया. जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा ने क्रमशः 45 और 43 रन का योगदान दिया. अब क्रीज पर ध्रुव जुरेल (7)* और सारांश जैन (4)* मौजूद हैं.