Commonwealth Games 2026

ENG VS IND: लॉर्ड्स में डकेट-बेथेल का तूफान, 54 साल में पहली बार वनडे क्रिकेट ने देखा ये अनोखा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे निर्णायक वनडे में बेन डकेट और जैकब बेथेल ने रिकॉर्ड साझेदारी की.

X
Ashutosh Rai

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए ऐतिहासिक साझेदारी कर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े और भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसाया.

लॉर्ड्स में बनी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को बेन डकेट और जैकब बेथेल ने बेहतरीन शुरुआत दी. दोनों बल्लेबाज शुरुआत से ही आत्मविश्वास के साथ खेले और भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. जैसे ही दोनों ने पहले विकेट के लिए 136 रन पूरे किए, लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का पुराना रिकॉर्ड टूट गया. इससे पहले साल 1980 में ज्योफ्री बॉयकॉट और पीटर विली ने 135 रन जोड़कर यह रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद दोनों बल्लेबाज यहीं नहीं रुके और 192 रन की साझेदारी कर लॉर्ड्स के इतिहास में नया अध्याय लिख दिया.

भारत के खिलाफ इंग्लैंड का नया रिकॉर्ड

डकेट और बेथेल की 192 रन की साझेदारी भारत के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई. इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2018 में जो रूट और इयोन मॉर्गन के नाम था, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 186 रन जोड़े थे. वहीं पहले विकेट के लिए भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बदल गया. इससे पहले जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने 2019 में 160 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी. लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे क्रिकेट में यह किसी भी विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी भी दर्ज हुई.


31वें ओवर में मिली भारत को पहली सफलता

भारतीय गेंदबाजों को पहली सफलता के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. टीम को 31वें ओवर में जाकर पहला विकेट मिला, जब प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी पहली ही गेंद पर जैकब बेथेल को आउट कर इंग्लैंड की बड़ी साझेदारी तोड़ी. बेथेल शतक से चूक गए और 93 गेंदों में 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी पारी में 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपने वनडे करियर का चौथा शतक पूरा किया और 141 रन बनाए.