World Cup में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड से की शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Gerald Coetzee married: दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज से पहले शादी रचाई है. जानिए...
Gerald Coetzee married: 10 दिसंबर से टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा शुरू होने जा रहा है. इस दौरे से पहले साउथ अफ्रीका टीम के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड हन्ना से शादी की है. 4 दिसंबर यानी सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें साफ दिख रहा है कि कोएट्जी ब्लैक सूट पहने हैं जबकि उनकी पत्नी हन्ना ने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है.
विश्व कप 2023 में किया था कमाल
23 साल के कोएट्जी हाल में खत्म हुए वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का खेल दिखाया था. उन्होंने अपनी टीम को सेमीफाइनल तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी. खास बात ये है कि वह टूर्नामेंट में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें स्थान पर रहे थे. उन्होंने कुल 20 विकेट निकाले थे, जो साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा थे.
आईपीएल ऑक्शन में दिखेंगे कोएट्जी
वनडे विश्व कप में कमाल करने वाले कोएट्जी पर सभी फैंस की नजर है. आईपीएल ऑक्शन में उन्होंने अपना नाम दिया है. उन्हें फ्रेंचाइजी खरीदने की होड़ में दिखेंगे. यह खिलाड़ी SA20 और मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर किंग्स के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से खेलता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि CSK उन्हें खरीदती है या कोई दूसरी टीम ले जाती है.
टी20-टेस्ट में चयन, वनडे सीरीज के लिए आराम
अगर इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो 23 साल के इस गेंदबाज ने 2 टेस्ट, 14 वनडे और 3 T20I खेले हैं. तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 43 शिकार भी किए हैं. 10 दिसंबर से शुरू होने वाले टी20 सीरीज में वह टीम इंडिया के खिलाफ जलवा दिखाने को पूरी तरह तैयार हैं. उनका चयन टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए और टेस्ट टीम में हुआ है, जबकि वनडे सीरीज से रेस्ट दिया गया है.