IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

World Choir Games 2024: नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स ने न्यूजीलैंड में दिखाया जलवा, 2 गोल्ड जीतकर देश का बढ़ाया मान

World Choir Games 2024: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में 13वें विश्व क्वायर गेम्स हुए, जिसमें भारत की तरफ से नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स ने 2 गोल्ड मेडल जीते हैं. इसे लेकर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने खुशी जाहिर की और एक एक्स पोस्ट के जरिए टीम को हार्दिक बधाई दी.

Twitter
India Daily Live

World Choir Games 2024: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में हुए 13वें विश्व क्वायर गेम्स में भारत का जलवा दिखा है. इन गेम्स में भारत का प्रतिनिधत्व करने वाले नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स ने 2 गोल्ड पर कब्जा जमाया है. इन गेम्स का आयोजन 10 जुलाई से 20 जुलाई तक हुआ. इस उपलब्धि पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए टीम को हार्दिक बधाई दी.

मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने पोस्ट में 'बधाई हो, नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स, न्यूजीलैंड में 13वें विश्व क्वायर गेम्स 2024 में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने पर. आपने देश को गौरवान्वित करने की हमारी इच्छा पूरी की है और हमें गौरवान्वित किया है. आप अपने भविष्य के सभी प्रयासों में उत्कृष्टता प्राप्त करना जारी रखें.'



दरअसल, ऑकलैंड में हुई विश्व क्वायर गेम्स  विश्व की सबसे बड़ी कोरल प्रतियोगिता है, जो 10 से 20 जुलाई तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित की गई. जिसमें 42 देशों के 11,000 से अधिक गायकों ने भाग लिया. शुक्रवार को इसके परिणाम सामने आए हैं.

किसमें जीते गोल्ड

भारत की तरफ से सितंबर 2023 में गठित 'नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स' ने हिस्सा लिया, दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा की. समकालीन संगीत मिश्रित आवाज और मिश्रित चैंबर चोइर. इन दोनों ही श्रेणियों में गोल्ड मेडल जीते.

दूसरी बार 2 गोल्ड जीते

ये दूसरा मौका है जब नागालैंड ने विश्व क्वायर खेलों में दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं. इससे पहले साल 2023 में नागालैंड चैंबर क्वायर (TNCC) ने दक्षिण कोरिया के गंगनेउंग में आयोजित 12वें विश्व क्वायर खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते.

नागालैंड पोस्ट से बात करते हुए नागालैंड मैड्रिगल सिंगर्स के कंडक्टर हितो किहो ने अपनी यात्रा और समूह की उपलब्धियों के बारे में बताया.  किहो लगभग तीन वर्षों तक नागालैंड कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक परफ़ॉर्मिंग चोइर से भी जुड़े रहे हैं और दक्षिण कोरिया में 12वें विश्व चोइर खेलों में नागालैंड चैंबर चोइर के कंडक्टर थे.

कड़ी मेहनत का नतीजा

किहो ने चुनौतियों और कड़ी मेहनत के बारे में बताते हुए कहा 'कुछ ही महीनों में हमें रिहर्सल के अलावा कई काम करने पड़े. किहो ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, राज्य सरकार, अबू मेथा, टैफमा और चेयरमैन थेजा मेरु के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. 2 गोल्ड मेडल जीतने के पीछे उन्होंने कड़ी मेहनत ही सबसे बड़ी वजह बताई है.