IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IND W vs UAE W: टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, UAE को 78 रन से रौंदा, कौन बना हीरो?

Women's Asia Cup 2024, IND W vs UAE W: इन दिनों श्रीलंका में विमेंस एशिया कप 2024 चल रहा है/ भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच भी जीत लिया है. 21 जुलाई को दांबुला में हुए मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 78 रनों से रौंदा.

Twitter
India Daily Live

Womens Asia Cup 2024 IND W vs UAE W: विमेंस एशिया कप 2024 के 5वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 78 रनों से हरा दिया है. इस सीजन टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है. श्रीलंका के रंगिरी दांबुला स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन कूटे थे, जवाब में यूएई की टीम 7 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी और सिमट गई. 



ऋचा घोष ने लगाई करियर की पहली फिफ्टी

ऋचा घोष ने अपने टी20 करियर की पहली फिफ्टी जमाई. उन्होंने 29 गेंदों पर 64 रन बनाए. वे नाबाद लौंटी. रिचा ने बल्ले से मैदान की हर दिशा में शॉट लगाए. आखिरी ओवर में उन्होंने तबाही मचाई और 5 गेंदों पर लगातार 5 चौके जड़कर ओवर में 20 रन बटोरे. उनके इस पारी के दम पर ही भारत 201 रनों तक पहुंचा.

​​​​​IND W vs UAE W दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, रेनुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर

संयुक्त अरब अमीरात महिला (प्लेइंग इलेवन)- ईशा रोहित ओझा (कप्तान), तीर्था सतीश (विकेटकीपर), रिनिथा राजिथ, समैरा धरणीधरका, कविशा एगोडेज, खुशी शर्मा, हीना होतचंदानी, वैष्णव महेश, रितिका राजिथ, लावण्या केनी, इंदुजा नंदकुमार