Budget 2026

IND W vs UAE W: यूएई से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानें कैसी है दांबुला की पिच?

Women's Asia Cup 2024, IND W vs UAE W: एशिया कप में इंडियन विमेंस टीम का दबदबा रहा है. इस सीजन भी पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था. आज दूसरा मुकाबला यूएई के खिलाफ है. पढ़िए मैच से जुड़ी डिटेल...

Twitter
India Daily Live

Women's Asia Cup 2024, IND W vs UAE W: इन दिनों श्रीलंका में महिला एशिया कप 2024 चल रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम यूएई महिला टीम के खिलाफ इस सीजन का अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी. यह मुकाबला रंगीरी दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. जाएगा. एशिया कप के इतिहास में यूएई के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है. अब तक दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ है, जिसमें टीम इंडिया ने 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी.

भारत और यूएई महिला टीम की आखिरी बार  2022 के महिला एशिया कप में भिड़ंत हुई थी. जिसमें भारत ने 104 रनों से जीत हासिल की थी.  आज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत की निगाहें अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर होंगी. जिस दांबुला स्टेडियम में यह मैच होना है, उसमें भारतीय टीम ने अपने 3 में से 2 मैच जीते हैं.

IND W vs UAE W पिच रिपोर्ट

दांबुला क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर नजर डालें तो यहां 4 महिला टी20I मैच खेले गए हैं. पहली पारी का औसत स्कोर 133 जबकि दूसरा पारी का औसत स्कोर 124 रन है. ये पिच बल्लेबाजों की मददगार रही है. यहां गेंदबाजों को भी मदद मिलती है.  यहां महिला टी20I का औसत स्कोर 150 रहा है, जबकि सर्वोच्च स्कोर 209 और सबसे छोटा स्कोर 115 रन का रहा है. शुरुआत में अगर बैटर्स की नजरें जम गई तो टीम बड़ा स्कोर कर सकती है.

​​​​​IND W vs UAE W, दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, डी हेमलता, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल ।

यूएई- एशा रोहित ओझा (कप्तान), कविशा कुमारी, रितिका रजत, समायरा डी, लावण्या केनी, एमिली थॉमस, हीना होचंदानी, महक ठाकुर, इंदुजा नंदकुमार, सुटी सतीश और वैष्णवी महेश।

विमेंस एशिया कप की विजेता

दरअसल, 19 जुलाई से विमेंस एशिया कप के 9वें सीजन का आगाज हुआ है. इसकी शुरुआत 2004 से हुई थी, जब भारत ने इसे जीता था. अब तक 8 बार विमेंस एशिया कप हो चुका हैं, भारत ने 7 बार ट्रॉफी जीती जबकि बांग्लादेश एक बार चैंपियन बना है.