Budget 2026

WI vs ENG: 'इंग्लैंड हुई बेहाल'...पहले वर्ल्ड कप में पिटी भद्द, अब विंडीज ने टी20-वनडे सीरीज में चटाई धूल

WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने वनडे और टी20 सीरीज में इंग्लैंड को हरा दिया है. दिग्गजों से सजी इंग्लैंड वेस्टइंडीज के घर में कोई कमाल नहीं दिखा सकी. 

Bhoopendra Rai

WI vs ENG: वनडे विश्व कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड टीम के बुरे दिन खत्म नहीं हो रहे. वेस्टइंडीज दौरे पर उसे पहले वनडे और अब टी20 सीरीज में करारी शिकस्त मिली है. वेस्टइंडीज ने गुरुवार को खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में 4 विकेट से इंग्लैंड को हरा दिया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 5 टी-20 मैचों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम की. 

 फिल सॉल्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे

सीरीज का आखिरी मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गया. जिसमें वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद 43 रन की बदौलत इंग्लैंड को 4 विकेट से मात दी. इससे पहले दोनों टीमों 2-2 मुकाबले जीत कर सीरीज में बराबर पर थीं. इस सीरीज में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. उन्होंने 2 शतक के दम पर इस सीरीज में कुल 331 रन बनाए.

WI vs ENG: T20I सीरीज का हाल

पहला टी20 वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से जीता था.
दूसरा टी20 वेस्टइंडीज ने 10 रन से जीता था.
तीसरा टी20 इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीता था.
चौथा टी20 इंग्लैंड ने 75 रनों से जीता था.
पांचवा टी20 वेस्टइंडीज ने 4 विकेट से अपने नाम किया.