CWG 2026: कौन हैं हर्ष सिंह जो गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडोका बने?
भारत के हर्ष सिंह ने Commonwealth games में पुरुषों के 60 किलोग्राम जूडो वर्ग का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया.
Glasgow Commonwealth games 2026 में भारत के लिए जूडो से बड़ी खुशखबरी आई. युवा खिलाड़ी हर्ष सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उनकी इस जीत ने भारतीय जूडो के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया.
इतिहास रचने वाला प्रदर्शन
23 वर्षीय हर्ष सिंह ने अपने पहले ही Commonwealth games में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी जोशुआ काट्ज से था. काट्ज को इस वर्ग का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन हर्ष ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास और धैर्य दिखाया. पूरे मुकाबले में उन्होंने जल्दबाजी नहीं की और सही समय का इंतजार किया.
Also Read
भारतीय जूडो को मिली नई पहचान
हर्ष सिंह पहले से ही अंतरराष्ट्रीय जूडो सर्किट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने कई ग्रैंड स्लैम और ग्रांड प्रिक्स प्रतियोगिताओं में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबले खेले हैं. इसी अनुभव ने उन्हें ग्लासगो में मजबूत बनाया. उनके प्रतिद्वंद्वी जोशुआ काट्ज़ कई बार ओशिनिया चैंपियन रह चुके हैं, ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलंपिक खेल चुके हैं और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके हैं.
प्रमुख उपलब्धियां
- गोल्ड मेडल - पुरुषों का 60kg वर्ग, 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स
- IJF ग्रैंड स्लैम इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया
- IJF ग्रैंड प्रिक्स इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया
- ग्लासगो 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू किया, जहां उन्होंने गोल्ड मेडल जीता