पीएम मोदी ने वर्ल्ड हारने बाद क्या कहा था? मोहम्मद सिराज ने सुनाई पूरी कहानी

सिराज ने बताया कि 2023 में विश्व कप के फाइनल में हार के बाद, जब टीम का मनोबल गिरा हुआ था तब प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रेसिंग रूम में आकर खिलाड़ियों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा, "जब हम 2023 में विश्व कप हार गए थे, तब मोदी जी हमारे पास आए और उन्होंने हमें प्रेरित किया.

Social Media
Gyanendra Sharma

Mohammad Siraj: ICC ने अगस्त महीने के लिए मोहम्मद सिराज को मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है. सिराज ने इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया था.  मोहम्मद सिराज ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अनुभव को साझा किया, जिसमें उन्होंने 2023 के विश्व कप हार और 2024 के टी20 विश्व कप जीत के बीच मोदी की प्रेरणा और समर्थन के बारे में बात की.

सिराज ने बताया कि 2023 में विश्व कप के फाइनल में हार के बाद, जब टीम का मनोबल गिरा हुआ था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने ड्रेसिंग रूम में आकर खिलाड़ियों को प्रेरित किया. उन्होंने कहा, "जब हम 2023 में विश्व कप हार गए थे, तब मोदी जी हमारे पास आए और उन्होंने हमें प्रेरित किया. 

हार और जीत में वे हमारे साथ खड़े रहे-सिराज

सिराज ने कहा कि 2023 में, विश्व कप में हमारी हार के बाद मोदी जी ड्रेसिंग रूम में आए और अपने शब्दों से हमारा उत्साह बढ़ाया. एक साल बाद, जब हमने टी20 विश्व कप जीता, तो उन्होंने हमें बधाई देने के लिए फोन किया. हार और जीत में वे हमारे साथ खड़े रहे. 

सिराज ने यह भी साझा किया कि जीत के बाद मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी और कहा, "हम उस समय बहुत उत्साहित थे क्योंकि हमें मोदी जी से बात करनी थी. उन्होंने मुझे बधाई दी और कहा कि एक साल पहले हम हारे थे, लेकिन अगले दिन जीते. उनके शब्दों ने हमें प्रेरित किया." 

सिराज ने इंग्लैंडमें दिखाया दम

सिराज ने पिछले कई सालों से टेस्ट में टीम की तेज गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही. इस सीरीज में मोहम्मद सिराज भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 9 पारियों में कुल 23 विकेट चटकाए.