मरीन ड्राइव से वानखेड़े तक..., टीम इंडिया के जश्न के ये 5 वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
विश्व विजेता टीम को आज (4 जुलाई) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित किया गया. बीसीसीआई ने टीम को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया. वानखेड़े में सम्मान समारोह से पहले टीम इंडिया का मुंबई एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ. इसके बाद टीम इंडिया ने मरीन ड्राइव से विक्ट्री परेड शुरू की. विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए क्रिकेट फैंस का जनसैलाब उमड़ा. अपने टीम के प्रति भारतीय फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया.
टीम इंडिया को वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. टीम इंडिया आज ही बारबाडोस से भारत वापस आई थी. दिल्ली लैंड करने के बाद रोहित एंड कंपनी ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इसके बाद टीम के खिलाड़ी मुंबई पहुंचे. मुंबई में उनके स्वागत और टीम के जश्न में शामिल होने के लिए लाखों फैंस आए थे.
मुंबई पहुंचते ही एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का शानदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से टीम इंडिया मरीन ड्राइव पहुंची. यहां से ओपन बस में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने विक्ट्री परेड शुरू की. विक्ट्री परेड की बस इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंची. वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा सा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. राष्ट्रगान के साथ सम्मान समारोह की शुरुआत हुई. कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों ने खुशी के मौके पर दिल की बात रखी.
5 वीडियो में देखिए कैसे टीम इंडिया ने मनाया विश्व विजेता बनने का जश्न
समारोह खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम के चक्कर लगाए. टीम के खिलाड़ियों ने इस दौरान गाना भी गाया.
और पढ़ें
- 'बुमराह के बिना न जीत पाते विश्व कप', वानखेड़े में विनिंग सेरेमनी में बोले विराट: सभी खिलाड़ी हुए इमोशनल
- जब PM मोदी ने रोहित से पूछा कैसा था पिच की मिट्टी का स्वाद? जानें किस खिलाड़ी से पीएम ने क्या सवाल किया
- टीम इंडिया, मुंबई और फैंस का क्रेज; 5 वीडियो में देखें कैसे चैंपियंस के जश्न में उमड़ा फैंस का सैलाब