IND vs NZ, T20 World Cup Final: वसीम जाफर ने वॉन से फिर लिए मजे, नजर से बचाने के लिए शेयर किया देसी टोटका
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में वसीम जाफर ने उक बार फिर माइकल वॉन की चुटकी ले ली है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेला जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में वसीम जाफर का मीम एक बार फिर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत की दो बड़ी हस्तियों जाफर और वॉन के बीच एक मजेदार टकराव देखने को मिला, जो काफी वायरल हो रहा है. इसपर फैंस जमकर प्रतिक्रिया कर रहे हैं.
माइकल वॉन का ट्वीट
दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मैच से पहले ट्वीट कर भारत की जीत की का दावा किया था. उनके इस ट्वीट का जवाब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने बेहद शानदार अंदाज में दिया. जाफर ने वॉन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक मीम शेयर किया, जिसमें नींबू और हरी मिर्च लटक रखी है. एक तरह से वह भारत को माइकल वॉन की नजर से बचा रहे थे. जाफर के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दिया और फैंस ने इसे जमकर सराहा.
#INDvNZ #T20WorldCup2026final https://t.co/LHR8UEeH5r pic.twitter.com/fD95IzCKgb
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) March 8, 2026
पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम
मैच में टॉस के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के सिक्का उछालने और सूर्यकुमार यादव को पहला हिट लगाने के बाद भारत पहले बैटिंग करने उतरी. भारत की टीम में कोई बदलाव नहीं दिखा. मैट हेनरी की पहली तीन डॉट बॉल के बाद इंडिया की शुरुआत शानदार रही. संजू सैमसन ने छक्का लगाकर खुद को और इंडिया को शुरुआत दिलाई, इससे पहले अभिषेक शर्मा ने भी कुछ शुरुआती बाउंड्री लगाईं. कॉन्फिडेंस में आकर, अभिषेक ने अपना पहला छक्का मारकर भारतीय कैंप को राहत दी.
12वें ओवर में 150 रन
अभिषेक की जबरदस्त हाफ-सेंचुरी के बाद, अब संजू सैमसन की बारी है कि वे फिफ्टी की हैट्रिक लगाकर माहौल को और गर्माहट दें. दूसरे छोर पर, ईशान किशन ने उनका अच्छा साथ दिया और दोनों ने सिर्फ 26 बॉल पर फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली. भारत ने 12वें ओवर में 150 रन बनाए.
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी