IPL 2026 में रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर विराट कोहली, 9 छक्के और… सिक्सर क्लब में हो जाएंगे शामिल!
विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 291 छक्के जड़े हैं और 300 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें केवल 9 और छक्कों की जरूरत है.
नई दिल्ली: फैंस के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो चुकी है क्योंकि दो दिनों बाद फैंस के सबसे चहेते लीग आईपीएल का आगाज होने वाला है. लीग की शुरुआत आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगा. 28 मार्च को फैंस को एक नहीं बल्कि दोहरी खुशी मिलने वाली है.
एक तो इस दिन आईपीएल का आगाज होने वाला है वहीं दूसरी ओर फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली को लंबे अरसे के बाद खेलते देख पाएंगे. इस दौरान फैंस की नजरें कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड पर टिकी हुई हैं. कोहली इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बेहद करीब हैं. कोहली अपने इस रिकॉर्ड से महज 9 छक्के दूर हैं.
रिकॉर्ड बनाने से महज 9 छक्के दूर विराट कोहली
किंग विराट कोहली इस आईपीएल एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाला हैं. दरअसल विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 291 छक्के जड़े हैं और 300 छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें केवल 9 और छक्कों की जरूरत है.
9 छक्के लगाते ही वह 300 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएंगे. इस उपलब्धि को हासिल करते ही वे क्रिस गेल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो जाएंगे.
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सिक्सर किंग क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 357 छक्के जड़े हैं. वहीं रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. एमएस धोनी 264 छक्कों के साथ चौथे और एबी डी विलियर्स 251 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं.
शेड्यूल को लेकर अपडेट
गौरतलब है कि BCCI ने अभी तक पूरे लीग के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि IPL का पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. फिलहाल शुरुआती 16 दिनों का कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसमें सभी टीमें कम से कम चार मुकाबले खेलेंगी. बोर्ड ने विधानसभा चुनावों के कारण अभी तक बचे हुए कार्यक्रम का ऐलान नहीं किया था.