IPL 2026

किंग कोहली का सपना पूरा... बने सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले भारतीय, रोहित को छोड़ पीछे

31 मई, रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब दिलाया.

X (@CricCrazyJohns)
Meenu Singh

नई दिल्ली: 31 मई, रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में कोहली ने अपना विराट प्रदर्शन दिखाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई. उन्होंने अपनी टीम के लिए विनिंग शॉट लगाते हुए टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में सफलता पाई. बीती शाम विराट कोहली गुजरात के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे.

उन्होंने चौके छक्के जड़ते हुए महज 42 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली. RCB को अरशद खान की गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिलाने के बाद कोहली भावुक हो गए. इस दौरान ही विराट कोहली को प्लेऑफ में पहला प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. 

विनिंग शॉट लगाकर RCB को जीताना...

RCB के पूर्व कप्तान ने कहा कि फाइनल में विजयी रन बनाकर आरसीबी को खिताब दिलाना उनका सपना था. कोहली ने कहा, 'यह तो सपनों जैसा पल है. मैंने इस पल के बारे में कई बार सोचा था कि जब हम आईपीएल जीतेंगे, तो मैं वहां विजयी रन बनाते हुए खड़ा रहूंगा, और आज यह संभव हो पाया. तो हां, यह हमारे लिए एक सपने जैसा दिन था.'

IPL प्लेऑफ में जीता पहला POTM खिताब

वैसे तो विराट कोहली कई बार IPL प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं. 2009 से, जब उनकी टीम डेक्कन चार्जर्स के हाथों उपविजेता रही थी, तब से उन्होंने IPL के नॉकआउट राउंड में कुल 19 मैच खेले हैं. हालांकि, इन 19 मैचों में यह पहली बार था जब उन्हें प्लेऑफ मैच में 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया. 

बतौर भारतीय सबसे ज्यादा POTM खिताब जीता

यह किंग कोहली का कुल 22वां सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार था, जो अब IPL इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा है. इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जोकि 21 पुरस्कार के साथ शीर्ष पर थे. लेकिन अब कोहली उनसे आगे निकल गए हैं. 

 

IPL में सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले खिलाड़ी

एबी डी विलियर्स: 25

क्रिस गेल: 22

विराट कोहली: 22

रोहित शर्मा: 21

एमएस धोनी : 18