IPL 2026: वेंकटेश अय्यर का 'थलपति' स्टाइल! पहली फिफ्टी ठोककर किया 'CM विजय' वाला सेलिब्रेशन, Video Viral

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने RCB के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ने के बाद थलापति विजय स्टाइल में सेलिब्रेशन किया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

X
Ashutosh Rai

PBKS VS RCB: IPL 2026 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में नाबाद 73 रन ठोककर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनकी बल्लेबाजी से ज्यादा चर्चा उनके सेलिब्रेशन की हो रही है. फिफ्टी पूरा करने के बाद वेंकटेश ने तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय के अंदाज में खास सेलिब्रेशन किया. सोशल मीडिया पर भी उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

40 गेंदों में खेली धमाकेदार पारी

वेंकटेश अय्यर ने पंजाब किंग्स की पारी के दौरान शुरुआत से ही धुआंदार बल्लेबाजी की. उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए. उनकी 73 रन की नाबाद पारी में आठ चौके और चार शानदार छक्के शामिल रहे. 182.50 के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी ने पंजाब को 222 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

थलापति विजय वाला अंदाज वायरल

फिफ्टी पूरी करने के बाद वेंकटेश अय्यर ने जो सेलिब्रेशन किया, वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी किया. कुछ ही मिनटों में उनका सेलिब्रेशन वीडियो एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने लगा. साउथ सिनेमा फैंस ने इसे खूब पसंद किया.