IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assam Assembly Election 2026

वैभव सूर्यवंशी का दिल छू लेने वाला अंदाज! छोटे बच्चे को दिया अनोखा तोहफा, वीडियो वायरल

राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन के बाद भी अपना अंदाज नहीं बदला. टीम होटल पहुंचने पर मिली फूलों की माला उन्होंने एक छोटे बच्चे को तोहफे में दे दी. उनका यह सादा और दिल छू लेने वाला जेस्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

rajasthanroyals
Kuldeep Sharma

पिछले कुछ दिनों में राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय स्टार बैटर वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत को अपनी बल्लेबाजी से हैरान कर दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में जड़कर शतक उन्होंने हर किसी का ध्यान खींच लिया. लेकिन मैदान के बाहर उनका व्यवहार और भी ज्यादा सराहनीय है. मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर मैच से पहले जब टीम होटल पहुंची तो वैभव का जोरदार स्वागत किया गया. फूलों की माला पहनाए जाने के बाद उन्होंने जो किया, वह देखकर फैन्स भावुक हो गए.

वैभव सूर्यवंशी का नहीं बदला अंदाज, दिखाया बड़ा दिल

मैच से पहले टीम होटल पहुंचने पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. वैभव सूर्यवंशी को भी फूलों की सुंदर माला पहनाई गई. लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने बिना किसी हिचक के वह माला वहीं खड़े एक छोटे बच्चे को दे दी, जो अपनी पसंदीदा टीम के खिलाड़ियों को करीब से देखने के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहा था. यह छोटा-सा जेस्चर देखकर आसपास मौजूद लोग मुस्कुरा दिए. राजस्थान रॉयल्स ने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे देखकर फैन्स भरपूर तारीफ कर रहे हैं.

बच्चे को दिया ये तोहफा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि वैभव माला पहनते ही मुस्कुराते हुए आगे बढ़े और उसे तुरंत उस बच्चे के गले में डाल दिया. बच्चे के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. यह देखकर लगता है कि वैभव अभी भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और सफलता ने उन्हें घमंडी नहीं बनाया. आजकल बड़े खिलाड़ी अक्सर भीड़ से बचते नजर आते हैं, लेकिन वैभव ने साबित किया कि छोटे फैन्स के लिए उनका दिल हमेशा बड़ा रहता है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी विनम्रता की चर्चा कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 गेंदों में शानदार शतक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हाल ही में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेली. मात्र 35 गेंदों में उन्होंने शतक जड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस पारी में उन्होंने कई बड़े शॉट्स लगाए और दर्शकों को रोमांचित कर दिया. इस प्रदर्शन के बाद उनका आत्मविश्वास चरम पर है. 14 साल की उम्र में इतना विस्फोटक खेल दिखाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है. इसी शतक ने उन्हें रातोंरात क्रिकेट जगत का नया सितारा बना दिया. 

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेलने उतरे

मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स की टीम उतरी. मैच से पहले होटल पहुंचने पर मिले स्वागत में वैभव का यह जेस्चर सबसे यादगार रहा. मैदान पर धमाल मचाने के बाद भी उन्होंने दिखाया कि वे एक साधारण और संवेदनशील इंसान हैं. कई लोग कह रहे हैं कि वैभव सिर्फ अच्छे बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी साबित हो रहे हैं. उनका यह व्यवहार युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा उदाहरण है.

अब तक बनाए 357 रन

इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 8 मैचों में 357 रन बना लिए हैं. वे रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. उनकी स्ट्राइक रेट बेहद शानदार रही है. पंजाब किंग्स के मैच को छोड़कर उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान के बाहर विनम्र व्यवहार- यही वैभव को खास बनाता है. फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि आगे भी वे इसी तरह खेलते रहें और अपनी सादगी बनाए रखें.