'30 करोड़ और एंटीलिया में फ्लैट...', वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी देख बावले हुए MI फैंस, अंबानी से कर दी ये अजब डिमांड

IPL 2026 में एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी की पारी के बाद MI फैंस ने अंबानी से सोशल मीडिया पर बड़ी डिमांड कर दी.

X
Ashutosh Rai

IPL 2026 में राजस्थान और हैदराबाद के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी की पारी ने सबके होश उड़ा दिए. उन्होंने SRH के गेंदबाजों के जमकर धुलाई की. वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन ठोके. साथ ही आईपीएल में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. उनकी इस पारी ने राजस्थान को आसान जीत दिला दी. अब फाइनल में प्रवेश करने के लिए RR का मुकाबला शुभमन गिल की GT से होगा. इसी बीच वैभव को आईपीएल की हर टीम के फैंस अपना बनाने की होड़ में लग गए. खासकर मुंबई इंडियंस के फैंस एंटीलिया में फ्लैट और 30 करोड़ देकर वैभव को अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं.

वैभव ने खेली ताबड़तोड़ पारी

हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने मुल्लांपुर के मैदान पर रनों की बरसात की. 29 गेंदों में खेली गई इस पारी में वैभव ने सिर्फ चौकों और छक्कों से 92 रन बनाए. अंत में 97 रन बनाकर वो सबसे तेज शतक से चूक गए. उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाकर सबको अपनी ताकत का मुजाहिरा दिखाया.

मुंबई के फैन​​​​​​​ का रिएक्शन

मुंबई इंडियंस के फैंस ने ट्वीट कर लिखा कि, "RR आखिर MI को वैभव को 30 करोड़ रुपये की IPL सैलरी और एंटीलिया में एक फ्लैट देने से कैसे रोक पाएगा?" वहीं दूसरे फैन ने मजाक में लिखा कि, "अनंत की जगह उनके छोटे बेटे वैभव को भी घोषित किया जा सकता है." एक यूजर ने रेडिट पर लिखा, अगर पोचिंग की बात सच है (जो शायद है). मुझे सच में लगता है कि वे वैभव की जगह कोई भी खिलाड़ी दे देंगे.