वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार! 15 साल की उम्र में बनाया ये 'महारिकॉर्ड', अभिषेक शर्मा भी रह गए पीछे
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे तेज 100 टी20 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया और अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया. चलिए जानते हैं अब तक किसने कितने लगाए छक्के.
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स के युवा बैट्समैन वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं. शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए, वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन बनाए. इस पारी में तीन छक्के और तीन चौके शामिल थे. इस धमाकेदार पारी के दौरान वैभव ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए.
वैभव सूर्यवंशी T20 क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाले सबसे तेज और सबसे कम उम्र के बैट्समैन बन गए हैं. उन्होंने यह ऐतिहासिक मील का पत्थर सिर्फ 29 T20 पारियों में हासिल किया. जो अपने आप में एक जबरदस्त रिकॉर्ड है. वैभव ने न सिर्फ खेली गई पारियों के मामले में रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि खेली गई गेंदों के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया.
वैभव सूर्यवंशी क्या बनाया रिकॉर्ड?
उन्होंने सिर्फ 514 गेंदों में अपने 100 T20 छक्कों का आंकड़ा पूरा किया. इससे पहले किसी भी बैट्समैन ने इतनी कम गेंदों में यह कारनामा नहीं किया था.
वैभव सूर्यवंशी ने कितने छक्के लगाए?
इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी अब एक ही IPL सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैट्समैन बन गए हैं. वैभव ने मौजूदा सीजन में पावरप्ले के दौरान कुल 30 छक्के लगाए हैं. वैभव ने अब अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2024 सीजन के पावरप्ले में 29 छक्के लगाए थे. वैभव ने चल रहे IPL सीज़न में अब तक 40 छक्के लगाए हैं.
एक IPL सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
30* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
29 - अभिषेक शर्मा (2024)
27* - अभिषेक शर्मा (2026)
22 - सनथ जयसूर्या (2008)
22 - ट्रैविस हेड (2024)
22 - यशस्वी जायसवाल (2025)
एक IPL सीजन में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
42 - अभिषेक शर्मा (2024)
40* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
39 - श्रेयस अय्यर (2025)
38 - विराट कोहली (2016)
38 - विराट कोहली (2024)
38 - सूर्यकुमार यादव (2025)
37 - ऋषभ पंत (2018)
वैभव सूर्यवंशी ने कैसे जड़े छक्के?
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की फेंकी पहली ही गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़ा. इसके बाद भी उनका आक्रामक अंदाज जारी रहा. हालांकि सिराज ने पारी में बाद में उन्हें आउट कर दिया लेकिन तब तक वैभव अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा चुके थे.
इस सीजन में वैभव राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. उन्होंने 11 पारियों में 40.00 की औसत और 236.55 के स्ट्राइक रेट से कुल 440 रन बनाए हैं. उन्होंने इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े.