टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, श्रीलंका ट्राई-सीरीज के लिए इन युवाओं पर BCCI ने खेला दांव

15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को सीनियर इंडियन टीम में जगह मिल गई है. उनको श्रीलंका में होने वाली आगामी ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया 'ए' टीम में चुना गया है.

X
Ashutosh Rai

भारतीय क्रिकेट जगत में युवा खिलाड़ियों को लगातार बड़े मौके मिल रहे हैं. इसी सिलसिले में श्रीलंका में आयोजित होने वाली एक-दिवसीय ट्राई-सीरीज के लिए 15 साल के 'युवा सुनामी' को इंडिया 'ए' टीम में जगह मिल गई है. इस सीरीज में भारत की टक्कर श्रीलंका और अफगानिस्तान की 'ए' टीमों से होगी. वहीं इसकी कप्तनी तिलक वर्मा के हाथों में दी गई है.

वैभव सूर्यवंशी का टीम में एंट्री

सिर्फ 15 साल की उम्र में विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंडिया 'ए' टीम में जगह बनाई है. उन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ पैंतीस गेंदों में शतक जड़कर सबको चौंका दिया था. भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने में भी उनकी बड़ा योगदान था. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

2026 में चल रहा वैभव का जादू

अपने पुराने शानदार फॉर्म को वैभव ने मौजूदा 2026 के सीजन में भी पूरी तरह बरकरार रखा. अब तक खेली गई कुल 11 पारियों में इस युवा बल्लेबाज ने 236 से ज्यादा के स्ट्राइक-रेट से 440 रन ठोक दिए हैं. वैभव लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं.

टीम में शामिल

इस टीम में  प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, अंशुल कंबोज और सूर्यांश शेडगे जैसे होनहार क्रिकेटरों ने अपनी जगह बनाई है. इस ट्राई-सीरीज का आयोजन डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में दांबुला में किया जाएग. टूर्नामेंट की शुरुआत 9 जून को इंडिया 'ए' और मेजबान श्रीलंका के बीच पहले मुकाबले से होगी. बाद में टॉप दो टीमें 21 जून को फाइनल में भिड़ेंगी.

फुल टीम 'ए':

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.