वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
भारत और इंग्लैंड के दूसरे टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए नया इतिहास रच दिया.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर इतिहास रच दिया है. 15 साल के वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा को पछाड़ दिया.
15 साल की उम्र में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. जैसे ही वह मैदान पर उतरे, उन्होंने भारतीय क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला मैच खेला था. वैभव को डेब्यू कैप उप-कप्तान तिलक वर्मा ने सौंपी. वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 122वें खिलाड़ी भी बन गए.
आईपीएल और इंडिया-ए से बनाई मजबूत पहचान
वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ महीनों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. उनका स्ट्राइक रेट 237.30 रहा. इसके बाद इंडिया-ए के लिए श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाकर लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
Also Read
- FIFA World Cup 2026: साफ हुई आखिरी 16 टीमों की तस्वीर, जानें कब और किससे भिड़ेंगी अर्जेंटीना, ब्राजील और फ्रांस; देखें पूरी लिस्ट
- England vs Mexico: वर्ल्ड कप जीतने के लिए इंग्लैंड का सीक्रेट प्लान, एज्टेका में मेक्सिको हराने के लिए लेंगे 'VIAGRA' का सहारा
- IND vs ENG Pitch Report: दूसरे T20I के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड पर भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, जानें हेड टू हेड, पिच और वेदर रिपोर्ट
इस मैच में सबसे बड़े बदलाव
- वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू
- इंग्लैंड के खिलाफ आज खेलेंगे पहला टी20 मुकाबला
- भारत की प्लेइंग इलेवन में पहली बार मिला मौका
- संजू सैमसन को आज दिया गया आराम
- 15 साल 99 दिन की उम्र में किया टी20 इंटरनेशनल डेब्यू
- भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बने वैभव सूर्यवंशी
- सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
- 15 साल 99 दिन में इंटरनेशनल डेब्यू
- सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पहले भारतीय
- वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
- सचिन ने 16 साल 205 दिन में किया था डेब्यू
- शेफाली वर्मा ने 15 साल 239 दिन में किया था डेब्यू