पाकिस्तान के इस खिलाड़ी से हुई वैभव की तुलना तो फूट पड़ा फैंस गुस्सा, सोशल मीडिया पर काटा हल्ला
सूर्यवंशी के इस शानदार प्रदर्शन की वजह से क्रिकेट विशेषज्ञ उनकी तुलना डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों से कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यवंशी की तुलना एक और पाकिस्तानी दिग्गज से कर डाली.
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में वो कारनामे कर रहे हैं जो आज तक किसी क्रिकेटर ने नहीं किए. बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस स्टार खिलाड़ी ने 29 गेंदों में 97 रन बनाकर IPL में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.
सूर्यवंशी के इस शानदार प्रदर्शन की वजह से क्रिकेट विशेषज्ञ उनकी तुलना डॉन ब्रैडमैन और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों से कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यवंशी की तुलना एक और पाकिस्तानी दिग्गज से कर डाली. फिर क्या था सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरु हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि यह सूर्यवंशी का अपमान है.
पाकिस्तान प्लेयर से हुए वैभव की तुलना
दरअसल पाकिस्तानी के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसूफ ने वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की. यूसुफ ने वैभव की प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना युवा शाहिद अफरीदी से की. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि 15 वर्षीय क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी मुझे शाहिद अफरीदी की याद दिलाता है- युवा, निडर, विस्फोटक, ऊर्जा से भरपूर.'
सूर्यवंशी की तरह, अफरीदी ने भी अपने करियर के शुरुआती वर्षों में ही अपनी छाप छोड़ी थी। 1996 में, अफरीदी ने अपनी पहली वनडे पारी में 37 गेंदों में शतक जड़ा था, जो लगभग 18 वर्षों तक सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड रहा.