वैभव के बाद अब छोटे भाई आशीर्वाद ने बटोरी सुर्खियां, महज 10 साल की उम्र में जड़ा शतक; 'बॉस बेबी' ने दी बधाई

ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों में 103 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया.

X (@CricketCentrl)
Meenu Singh

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों सूर्यवंशी परिवार का नाम लगातार चर्चा में है. जहां एक ओर वैभव सूर्यवंशी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने में सफल हो गए हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके भाई आशीर्वाद भी अब क्रिकेट की दुनिया में पैर पसार रहे हैं. आज सूर्यवंशी परिवार वैभव की वजह से नहीं बल्कि आशीर्वाद के कारण चर्चा में बना हुआ है. क्योंकि उन्होंने अपने भाई की ही तरह कुछ ऐसा करनामा कर दिया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. 

दरअसल, आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय अभ्यास मैच में शतकीय पारी खेली. उनकी इस पारी के बाद चारों ओर उनकी ही चर्चा हो रही है. 

87 गेंदों में जड़े 103 रन

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ताजपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए आशीर्वाद सूर्यवंशी ने 87 गेंदों में 103 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 20 चौके और एक छक्का लगाया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.39 रहा. 


सोशल मीडिया पर वैभव ने दी बधाई

आशीर्वाद के तूफानी शतक के बाद, वैभव ने सोशल मीडिया पर अपने भाई को इस शानदार पारी के लिए बधाई दी. वैभव ने अपने छोटे भाई की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. दोनों भाइयों की सफलता अब क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गई है.

भारतीय टीम में हुआ चयन 

बता दें वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में अपनी बल्लेबाजी के लिए छाए हुए हैं. उनके शानदार आईपीएल 2026 प्रदर्शन का BCCI ने इनाम देते हुए उन्हें टीम इंडिया में जगह दी है.  

भारतीय टीम में पहली बार चयन होने की खबर मिलते ही समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. गांव के लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर मिठाइयां बांटी और जश्न मनाया. इस दौरान पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.