menu-icon
India Daily

650 लड़कियों को डेट ... टीनो बेस्ट की किताब ने खोले क्रिकेट टूर के ‘रंगीन’ राज, मैदान के बाहर चलती थी 'रेस'

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने अपनी आत्मकथा में विदेशी दौरों, निजी जिंदगी और क्रिकेट के अनुभवों को बेबाक अंदाज में साझा किया. उनके कई दावे लंबे समय तक चर्चा में रहे.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
650 लड़कियों को डेट ... टीनो बेस्ट की किताब ने खोले क्रिकेट टूर के ‘रंगीन’ राज, मैदान के बाहर चलती थी 'रेस'
Courtesy: X (@ICC)

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट 25 अगस्त को 45 साल के हो गए. मैदान पर अपनी तेज गेंदों और आक्रामक तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले बेस्ट की जिंदगी का एक अलग पहलू उनकी आत्मकथा ‘Mind the Windows: My Story’ में सामने आया. किताब में उन्होंने विदेशी दौरों के दौरान की अपनी जिंदगी, खिलाड़ियों के साथ बिताए समय और निजी अनुभवों को काफी खुलकर लिखा है.

इन किस्सों ने उनकी क्रिकेट उपलब्धियों से अलग नई चर्चा पैदा कर दी. इस बुक में कई ऐसे राज का खुलासा है जिसने सबको हैरान कर दिया है साथ ही क्रिकेटर की निजी जिंदगी के फैंस के आगे खोलकर रख दिया है. इस बुक में दावा है कि क्रिकेटिंग टूर उनके और उनके साथियों के लिए टूर नहीं होते थे बल्कि एंजॉयमेंट का एक तरीका होता था. 

650 महिलाओं को किया डेट

बेस्ट ने अपनी किताब में दावा किया कि क्रिकेट टूर उनके लिए केवल मैच, अभ्यास और होटल तक सीमित नहीं रहते थे. उन्होंने महिलाओं से मुलाकात और डेटिंग के अनुभवों का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक, जिंदगी में 500 से 650 महिलाओं के साथ डेटिंग या रिश्तों का अनुभव रहा. उन्होंने यह भी बताया कि एक हफ्ते में पांच से छह अलग-अलग डेट तक हो जाती थीं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ऑस्ट्रेलिया दौरे की यादें

2005 का ऑस्ट्रेलिया दौरा बेस्ट की यादों में खास जगह रखता है. करीब 11 हफ्ते चले इस दौरे को याद करते हुए उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उनकी गिनती 40 से ज्यादा तक पहुंच गई थी. उन्होंने लिखा कि खिलाड़ियों के बीच इस तरह के किस्सों को लेकर मजाक और कॉम्पटिशन जैसा माहौल भी रहता था कि कौन सबसे ज्यादा और कितनी लड़कियों के साथ डेट पर जाता है. ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं की फिटनेस और खूबसूरती की तारीफ भी उन्होंने अपनी किताब में की.

ब्रावो और गेल का जिक्र

बेस्ट ने अपने दौरों के कई किस्सों में ड्वेन ब्रावो का भी जिक्र किया और उन्हें मौज-मस्ती का साथी बताया. वेस्टइंडीज क्रिकेट की उस पीढ़ी की बेफिक्र छवि में क्रिस गेल का नाम भी प्रमुख रहा. हालांकि, बेस्ट ने गेल को लेकर कहा कि उनकी सार्वजनिक छवि के मुकाबले वह बेहतर इंसान हैं. 2015 में गेल की एक सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में रही थी.

क्रिकेट हमेशा सबसे ऊपर

निजी जिंदगी के इन किस्सों के बीच बेस्ट ने यह भी साफ किया कि उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच सबसे खास था. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 25 टेस्ट, 26 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल खेले. उनके नाम टेस्ट में 57, वनडे में 34 और टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट हैं. कुल 97 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले बेस्ट की पहचान उनकी तेज गेंदबाजी के साथ बेबाक व्यक्तित्व के लिए भी बनी.