IND vs SL Live Score, 2nd Test Day 4: श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है. भारतीय टीम जहां मेजबान पर फॉलोऑन का दबाव बनाने की कोशिश में है, वहीं श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा की जुझारू पारी उम्मीद की बड़ी वजह बनी हुई है. मेजबान टीम को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी 38 रन और बनाने हैं. अगर श्रीलंका यह आंकड़ा पार कर लेता है, तो भारत को दोबारा बल्लेबाजी करनी होगी और ऐसे में मैच के ड्रॉ होने की संभावना बढ़ सकती है.
दूसरी तरफ, बारिश की आशंका को देखते हुए भारत जल्द से जल्द श्रीलंका को समेटना चाहेगा. प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने गेंद से भारत को लगातार मौके दिलाए हैं. अब नजर सारांश जैन और रविंद्र जडेजा पर भी है, जो विकेट के लिए अपना जोर लगाएंगे. श्रीलंका की कोशिश सिर्फ फॉलोऑन बचाने की नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर टिके रहने की होगी. बता दें चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका 8 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना पाई थी.
10:45:28 AM
श्रीलंकाई सलामी जोड़ी की पोल एक बार फिर से खुल गई है. टीम के मेजबान बल्लेबाज लाहिरू उदारा महज 3 रन बना कर आउट हो गए.
SL- 5/1 (3.3)
10:30:57 AM
श्रीलंका एक बार फिर से बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर है. मेजबान टीम 213 रन से पीछे है. बल्लेबाजी के लिए मैदान पर लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा उतरे हैं. इसके साथ ही शुभमन गिल ने गेंद प्रसिद्ध कृष्णा को थमाई है.
10:20:22 AM
मेजबान टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी. इसके साथ ही अब लंका मैदान पर एक बार फिर से बल्लेबाजी के उतरेगी. भारत 213 रनों से आगे है. अब लंका को जीत के लिए 214 रनों की आवश्यकता है.
10:17:33 AM
सारांश जैन ने सोनल दिनुशा को उनकी लंबी और आक्रामक पारी के बाद चलता किया. इसके साथ ही उन्होंने अपना दूसरा इंटरनेशनल विकेट लिया. दिनुशा 103 पर शानदार और संयमित बल्लेबाजी कर रहे थे.
10:06:35 AM
डेब्यूटेंट सारांश जैन ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया. उन्होंने लाहिरू कुमारा को गेंद डाली जोकि ध्रुव जुरेल के पास गई और जुरेल ने बिना कोई गलती किए गेंद लपक लिया और कुमारा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
SL- 288/9 (86.5)
09:59:18 AM
सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर चौका जड़ कर अपना शतक पूरा किया. इस सीरीज के पहले मैच में उनके बल्ले से एक शतक फिर दूसरी पारी में 84 रन आए थे अब एक और शतक उनके नाम हो गया.
SL- 283/8 (85.4)
09:53:08 AM
सोलन दिनुशा श्रीलंका के लिए संकटमोचन बनकर क्रीज पर खड़े हैं. उन्होंने दोनों ही मैच में मेजबान टीम को एक सम्मानजनक स्कोर के करीब पहुंचाया है. इस मैच में भी वह कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वह अपने शतक के भी बेहद करीब हैं. फिलहाल वह 143 गेंदों में 98 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
09:49:34 AM
चौथे दिन का खेल शुरु हो चुका है. मेजबान टीम के लाहिरू कुमारा और सोनल दिनुशा क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं.
09:39:44 AM
भारतीय गेंदबाजों के जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी बचे हुए 2 विकेट अपने नाम करना होगा ताकि टीम 38 रन से पहले ही ऑलआउट हो जाए और भारत को दोबारा बल्लेबाजी के लिए न उतरना पड़े. भारत को फॉलोऑन देने के लिए ये जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होता है और भारत दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरती है तो मैच ड्रॉ हो सकता है.