West Bengal Assembly Election 2026 US Israel Iran War

T20 World Cup: पाकिस्तान के लिए 'करो या मरो' मुकाबला! नामीबिया से हारकर खत्म होगा विश्व कप का सफर, आज तय होगी किस्मत

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप की रेस में बने रहने के लिए नामीबिया के खिलाफ मैच को अपने नाम करना होगा. हालांकि पाकिस्तान की हालत के देखते हुए यह मुश्किल नजर आ रहा है. 

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: आज भारत के चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के लिए करो या मरो वाली स्थिती है. अगर वह आज के मैच में जीत दर्ज में नाकाम होते हैं तो उन्हें सुपर 8 से बाहर होना पड़ सकता है. पाकिस्तान को आज नामीबिया के खिलाफ कोलंबो में 3 बजे इस टूर्नामेंट का अपना आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला खेलना है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप की रेस में बने रहने के लिए इस मैच को अपने नाम करना बेहद आवश्यक है. हालांकि पाकिस्तान की हालत के देखते हुए यह मुश्किल नजर आ रहा है. 

सुपर 8 में पहुंचने की होड़

पाकिस्तान और नामीबिया के बीच होने वाला मुकाबला कई नजरिए में अहम है, क्योंकि इस मैच के बाद ग्रुप स्टेज की स्थिती साफ हो जाएगी. क्योंकि भारत के बाद अब पाकिस्तान और यूएसए के बीच सुपर 8 में पहुंचने की होड़ चल रही है. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करती है . 

हालांकि यूएसए ने इस पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. अमेरिका चार अंको के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है तो वहीं पाकिस्तान के भी चार ही अंक है लेकिन पाकिस्तान नेटरन रेट के कारण तीसरे पायदान पर है. अगर पाकिस्तान यह मैच जीतती है तो टीम सुपर 8 में प्रवेश कर लेगी. 

पाकिस्तान के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला

पाकिस्तान के लिए नामीबिया के खिलाफ मैच करो या मरो का मुकाबला होगा. इस कारण पाकिस्तान इस मैच में अपनी पूरी ताकत झोक देगी. लेकिन पाकिस्तान टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है. भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी. 

भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज बहुत ही बेअसर और बेसहारा दिखे. हालांकि यह सोच पाना कि नामीबिया पाकिस्तान को हरा सकता है थोड़ मुश्किल हो लेकिन पाकिस्तान की मौजूदा स्थिती को देखते हुए यह भी असंभव नहीं लग रहा है. 

धोखा देर रहे बल्लेबाज 

टीम के बल्लेबाज ही टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभर रहे हैं. इस मैच में सबकी निगाहें टीम के बल्लेबाज बाबर आजम, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, साइम अयूब और कप्तान सलमान अली आगा पर होगी. भारत के खिलाफ मुकाबले में पाक बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढ़ह गई थी. इस मैच में सलामी बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा.