IND vs ENG: जानें कहां फ्री में देख पाएंगे भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच, यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग-टेलीकॉस्ट का पूरा अपडेट
गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल महासंग्राम होना है. ये मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल की टिकट है.
मुंबई: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. आठ मार्च को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाना है. हालांकि उससे पहले 4 और 5 मार्च को टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेला जाना है. गुरुवार यानी कि 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं.
क्योंकि, इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 2 सेमीफाइनल मुकाबले हो चुके हैं. जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं. यह लगातार तीसरी बार है जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं. तो देखना दिलचस्प होगा कि अब इस मैच में कौन सी टीम बाजी मारेगी. ऐसे में अब सवाल यह है कि फैंस ये मुकाबला किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे.
IND vs ENG हेड टू हेड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भारत और इंग्लैंड दो बार 2022 और 2024 के सेमीफाइनल में भिड़ चुके हैं. बता दें 2022 में, इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में भारत का सफर खत्म कर फाइनल में प्रवेश किया था और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
वहीं उसके अगले संस्करण 2024 में, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इस नतीजे को पलटते हुए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया और फिर बारबाडोस में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया था. इस कारण यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए और अहम हो जाते हैं. क्योंकि जो भी टीम कल का मैच जीतने में सफल हो जाती है वह 2-1 से आगे हो जाएगी.
IND vs ENG मैच सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
IND vs ENG के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
IND vs ENG मैच कितने बजे से शुरु होगा मैच?
IND vs ENG दोनों टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 PM बजे होगा.
IND vs ENG मैच टॉस कितने बजे होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6.30 PM बजे होगा.
IND vs ENG मैच कौन से टीवी चैनल पर लाइव आएगा?
IND vs ENG मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आएगा.
IND vs ENG मैच कहां देख पाएंगे फ्री?
IND vs ENG मैच का फ्री प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा.
IND vs ENG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी.
और पढ़ें
- T20 World Cup: कल आमने-सामने होंगी IND vs ENG, क्या वानखेड़े की पिच साबित होगी बल्लेबाजों का स्वर्ग! जानिए कैसा होगा मौसम का मिजाज
- भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, 'लॉरियस अवॉर्ड' के लिए नॉमिनेट होने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेट टीम बनी
- होली पर RCB फैंस को बड़ा तोहफा, अपने होम ग्राउंड में खेलती नजर आएगी डिफेंडिंग चैंपियन