T20 World Cup 2026

IND vs PAK: भारत से मिली 61 रनों की शर्मनाक हार, गुस्से में फैंस ने घर में फोड़ दिया टीवी; वीडियो वायरल

भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को विश्व कप के महामुकाबले में करारी शिकस्त दी. जोकि पाकिस्तानी फैंस से बर्दाश्त नहीं हुई. पाकिस्तान के मैच हारते ही कई पाक प्रशंसकों ने अपने घरों की टीवी तोड़ दी.

India Daily
Meenu Singh

नई दिल्ली: रविवार की शाम भारतीय क्रिकेट प्रशंसको के लिए तो बेहद खास रही क्योंकि भारत ने कल पाकिस्तान को टी20 विश्व कप के मुकाबले में 61 रनों से पटकनी दे दी. लेकिन इस बार भी पाकिस्तानी प्रशंसको के हाथ निराशा ही लगी. 

कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के मैच में भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान में टूटे दिल और टूटे टीवी सेटों का ही माहौल छाया रहा. पाकिस्तान के मैच हारने के बाद पाकिस्तान के फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह पाक के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीवी तोड़ता दिखा. 

फैन ने खुद किया वीडियो पोस्ट 

भारत से 61 रनों की करारी शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तान प्रशंसकों में एक बार फिर से निराशा आ गई. फैंस मैच के दौरान इतने भावुक हो गए कि उन्होंने अपनी टीम को हारता देख अपने घर की टीवी ही तोड़ दी. एक पाकिस्तानी फैन ने ऐसा ही किया. 

मैच खत्म होने के कुछ ही समय बाद, एक पाकिस्तानी फैन का अपने घर में टेलीविजन तोड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो गया. प्रशंसक ने खुद का ही मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, 'भारत ने पाकिस्तान को फिर हरा दिया और मैंने गुस्से में अपना टीवी तोड़ दिया.' फैन ने आगे कहा कि, 'पूरी तरह से टूट गया हूं, शर्मिंदा हूं और सदमे में हूं - बोल भी नहीं पा रहा हूं.'

एक बार फिर निराश हुए पाकिस्तानी फैंस

कल के मुकाबले में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी फैंस में एक बार फिर से निराशा फैल गई. आर प्रेमदासा स्टेडियम से बाहर निकलते हुए प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं ने भी इसी तरह की निराशाजनक तस्वीर पेश की. एक पाकिस्तान समर्थक ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि अब यह एक आम बात हो गई है. मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि हम मैच जीतेंगे और कम से कम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे. लेकिन यह तो एक आम बात हो गई है. हमारे पास बुमराह का कोई जवाब नहीं है. हम हार्दिक का सामना नहीं कर सकते.'

8-1 से आगे भारत 

भारत पाकिस्तान मैच से पहले इसकी बहुत ज्यादा हाइप बनाई गई थी. लेकिन एक बार फिर से भारत ने पुरानी कहानी दोहराते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही अब भारत विश्व कप रिकॉर्ड में 8-1 से आगे चल रहा है. भारत ने विश्व कप के 9 मैच में से 8 में पाकिस्तान को मात दी है.