US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

T20 World Cup: सुपर 8 की जंग तेज! भारत समेत ये 5 टीमें हुई क्वालिफाई, इन 5 टीमों का खत्म हुआ सफर

टी20 विश्व कप अब दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. अब इस सप्ताह के अंत में शुरू होने वाले सुपर 8 चरण के लिए टीमों की सूची पहले ही आकार लेना शुरू कर चुकी है.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप अब अपने संपूर्ण रोमांच पर है. टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है. इस सप्ताह के अंत में शुरू होने वाले सुपर 8 चरण के लिए टीमों की सूची पहले ही आकार लेना शुरू कर चुकी है. समीकरण बनना शुरु हो गए हैं कि कौन सी टीम सुपर 8 में जा सकती है या कौन सी टीम टूर्नामेट से बाहर हो सकती है.

जैसे-जैसे सुपर 8 के मुकाबले नजदीक आ रही रहे हैं वैसे-वैसे टूर्नामेंट की अंक तालिका और रोमांच होता जा रहा है. इसमें हर रोज बदलाव देखने को मिल रहे थे. इसके साथ ही अब तक कुल 30 लीग मुकाबले हो चुके हैं अब 10 लीग मैच का खेल और शेष रह गया है. इस दौरान 5 टीमें ऐसी हैं जोकि  टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो चुकी हैं तो वहीं 5 सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. 

10 टीमों के बीच सुपर 8 में जगह बनाने की होड़

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिनमें से 5 टीम पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और 5 टीमें टूर्नामेंट की रेस से बाहर हो गई हैं. 

अब इसके बाद 10 टीमें ऐसी हैं जिनके बीच 3 पायदान के लिए लड़ाई जारी है. क्योंकि अब कोई तीन टीम  ही सुपर 8 में प्रवेश करेगा. 

इन पांच टीमों ने सुपर 8 में किया प्रवेश

टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें अब सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने की होड़ में है. हालांकि सूर्या सेना ने पहले ही पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 के लिए अपनी टिकट बुक कर ली है. भारत के अलावा सहआयोजक श्रीलंका,     वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका भी सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. 

ये टीमें हुई बाहर

इस महाकुंभ की रेस से पांच टीमें बाहर हो चुकी है. नेपाल, इटली, स्कॉटलैंड, ओमान और नामीबिया का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो चुका है. ये टीमें अब बस अपने लीग स्टेज के मैच खेलकर घर वापसी करेंगीं. 

बाहर होने की कगार पर ऑस्ट्रेलिया

बता दें विश्व चैंपियन कही जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट मुश्किल दौर से गुजर रही है. दरअसल कल ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच हुआ जिसमें श्रीलंका ने कंगारू टीम को 8 विकेट से मात देकर सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है.

ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्हें 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और महज एक ही मैच में सफलता मिली है.  तो ऐसे में अब टीम की सुपर 8 की डगर मुश्किल दिख रही है.