T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: आज इन 6 टीमों के बीच होगा महासंग्राम! NZ vs AFG पर होंगी फैंस की निगाहें

ICC मेन्स टी20 विश्व कप का आगाज कल से हो चुका है. कल खेले गए तीन मैच में भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. अब विश्व कप के दूसरे दिन भी एक नहीं बल्कि तीन-तीन मुकाबले खेले जाएंगे.

@RichKettle07
Meenu Singh

नई दिल्ली: ICC मेन्स टी20 विश्व कप का आगाज कल से हो चुका है. कल खेले गए तीन मैच में भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. अब विश्व कप के दूसरे दिन भी एक नहीं बल्कि तीन-तीन मुकाबले खेले जाएंगे.

लेकिन आज का सबसे रोमांचक मुकाबला अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है. क्योंकि 2024 टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ने कीवी टीम को 84 रनों की करारी शिकस्त दी थी. न्यूजीलैंड उस हार को अभी तक नहीं भुला पाया है. अब वह इस वर्ल्ड कप उस हार का बदला लेने की पूरी कोशिश करेगा. 

दूसरे दिन होगा तीन महासंग्राम

टूर्नामेंट के दूसरे दिन भी तीन-तीन मुकाबले फैंस रोमांचित करेंगे. टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच भारतीय समयानुसार 11 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा. वहीं टूर्नामेंट का पांचवां और आज के दिन का दूसरा मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच दोपहर तीन बजे मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. 

इसके अलावा आज के दिन का अंतिम मुकाबला रात 7 बजे से श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. 

T20 World Cup 2026 में दूसरे दिन का अभियान

चौथा मैच: 08 फरवरी 11:00 AM. NZ vs AFG, चेन्नई

न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, रचिन रविंद्र, फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), अब्दुल्ला अहमदजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद इशाक रहीमी, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई, फरीद अहमद मलिक

पांचवा मैच: 08 फरवरी 3:00 PM. ENG vs NEP, मुंबई

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), संदीप लामिछाने, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल भुर्टेल, संदीप जोरा, आसिफ शेख, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, शेर मल्ला, गुलशन झा, ललित राजबंशी, लोकेश बम

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, सैम कुरेन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड

छठवां मैच: 08 फरवरी 7:00 PM. SL vs IRE, कोलंबो

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, पवन रथनायके, जेनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, बेन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंपर, रॉस अडायर, गैरेथ डेलानी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग

क्या कीवी टीम ले पाएगी बदला?

ज्ञात हो कि इससे पहले साल 2024 में खेले गए टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल का क्रुशियल मैच खेला गया था, जिसमें अफगानिस्तान ने कीवियों को हराकर मैच को 84 रनों से अपने नाम कर लिया था. उस हार की टीस न्यूजीलैंज को अभी चुभती है. तो न्यूजीलैंड इस मैच में अफगानिस्तान को हराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.