T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: वानखेड़े में भारत का 'बदलापुर', 39 साल बाद अंग्रेजों से हिसाब किया चुकता; फाइनल में धमाकेदार एंट्री

वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए. ओपनर संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए.

x
Anuj

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में जगह बना ली है.

अब फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की होगी. 

अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने तेज 21 रन और हार्दिक पंड्या ने 27 रन जोड़कर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया. भारत की इस मजबूत बल्लेबाजी और अंत में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम ने मैच जीतकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.