IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

T20 World Cup 2024: कौन हैं ये 2 हिंदुस्तानी, जिन्होंने PAK को रुला दिया, बाबर से चुकता किया 14 साल पुराना हिसाब

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान को हराने में अमेरिका की तरफ से 2 हिंदुस्तानियों ने  कमाल किया है. जानिए इनके बारे में...

Twitter
Bhoopendra Rai

T20 World Cup 2024: 6 जून की रात टी20 विश्व कप 2024 में इतिहास रचा गया. पहली बार विश्व कप खेलने उतरी मेजबान अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर इस टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रच दिया. इस मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जिसमें बाबर आजम की सेना को शर्मनाक हार मिली. अमेरिका की इस जीत में 2 हिंदुस्तानी हीरो बने. ये वही खिलाड़ी हैं, जिनका जन्म भारत में हुआ, लेकिन आज वो अमेरिका क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं और दमदार प्रदर्शन करके उन्होंने पाकिस्तान को रुला दिया. 

अमेरिका में कड़ी मेहनत करने के बाद मोनांक की किस्मत चमकी. उन्हें अगस्त 2018 में 2018-19 आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप अमेरिका क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए यूएसए की टीम में शामिल किया गया,  जहां उन्होंने 6 मैचों में 208 रन जड़े थे. वो उस टूर्नामेंट में अग्रणी रन-स्कोरर बने थे. इसके बाद से ही मोनांक इस टीम का अहम हिस्सा बन गए और आज कप्तान हैं.

मैच में क्या हुआ था?

अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान 20 ओवर में वह 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी थी, जवाब में यूएसए भी 3 विकेट खोकर 159 पर पहुंची. फिर सुपर ओवर हुआ, जिसमें अमेरिका ने 18 रन बना दिए, फिर अमेरिका के लिए सौरव नेत्रवलकर ने 13 रन ही खर्च किए और इस तरह पाकिस्तान सुपर ओवर में हार गई.