T20 World Cup 2024 से पहले PCB का बड़ा फैसला, यह 2 दिग्गज बनेंगे टीम के कोच

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2 नए कोच मिलने वाले हैं. पीसीबी जल्द ही इनके नामों का ऐलान कर सकता है.

India Daily Live

T20 World Cup 2024: इस साल जून टी20 विश्व कप 2024 होना है, जिसकी तैयारियों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी से जुट गई है. सेना के साथ उसकी ट्रेनिंग चल रही है. इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि बोर्ड टीम के लिए 2 कोच ने नाम फाइनल कर लिए हैं, जल्द ही इन नामों का आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा. जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में PCB के सूत्रों के हवाले से बताया कि दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और ऑस्ट्रेलिया के जेसन गिलेस्पी को कोच बनाने पर सहमति बन गई है.

 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गैरी कर्स्टन को सफेद गेंद के कोच के रूप में चुना है, जबकि गिलेस्पी लाल गेंद के लिए कोचिंग देंगे. दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो चुकी है. जल्द ही दोनों दिग्गजों के नाम का आधिकारिक ऐलान हो जाएगा.  गैरी कर्स्टन अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं. उन्होंने 101 टेस्ट में 44.99 की औसत से 7289 रन बनाए थे, वहीं 185 वनडे में 6798 रन हैं. वहीं गिलेस्पी ऑस्ट्रेलिया के स्टार बॉलर रहे हैं, जिन्होंने 71 टेस्ट में 259 शिकार किए हैं, 97 वनडे में 142 शिकार किए थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज होना है

पीसीबी ने अपनी बेवसाइट पर कोचिंग के पदों का एक विज्ञापन दिया हुआ है, जिसमें 15 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं. पाकिस्तान टीम को घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, माना जा रहा है कि उससे पहले ही कोच की नियुक्ति हो जाएगी. 

सहायक मुख्य कोच की भी जगह खाली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सहायक मुख्य कोच के लिए एक पद की भी घोषणा की है. जिसके विज्ञापन में कहा गया है कि उम्मीदवार इस पद के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.