IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

IND vs IRE: टीम इंडिया के 5 धुरंधर, जो आयरलैंड को मसल कर रख देंगे!

IND vs IRE:टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से हुआ है. वेस्टइंडीज और अमेरिका में हो रहे इस मेगा टूर्नामेंट के 8वें मैच में भारत और आरलैंड आमने-सामने होने वाले हैं.

Twitter @BCCI
Bhoopendra Rai

IND vs IRE: टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया 5 जून यानी आज से अपने अभियान का आगाज करने वाली है. भारत के सामने पहले ही मैच में आयरलैंड की टीम है. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नए स्टेडियम नासाउ काउंटी में होना है, जहां गेंदबाजों को मदद देखी गई है. रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में इस खिताब को जीतने के लिए जी जान लगाने वाले हैं. भारत के मुकाबले आयरलैंड की टीम कमजोर है. ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी आयरिश टीम को मसल कर रख देंगे.  

टीम इंडिया के यह 5 खिलाड़ी आयरलैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा

1. रोहित शर्मा- रोहित शर्मा टी20 के विस्फोटक खिलाड़ी हैं. वो 6 ओवर का पावरप्ले में तूफानी बैटिंग के लिए पहचाने जाते हैं. 151 टी20 मैचों में रोहित ने 3974 रन बनाए हैं. जिसमें 5 शतक और 29 फिफ्टी हैं. अगर रोहित का बल्ला चला तो वो अकेले ही आयरलैंड के खिलाफ मैच जिता सकते हैं.

2. विराट कोहली- विराट कोहली भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. उन्होंने 117 मैचों में 51.75 की औसत से 4037 रन किए हैं. कोहली के नाम 1 शतक और 37 फिफ्टी हैं. कोहली का बल्ला चलता है तो वो आयरलैंड के गेंदबाजों की खूब पिटाई करेंगे और टीम इंडिया को आसानी से जीत दिला सकते हैं.

3. सूर्यकुमार यादव- सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 60 मैचों में 45.55 की औस ते 171.55 के स्ट्राइक रेट से 2141 रन बनाए हैं. अगर सूर्या अपने रंग में नजर आए तो उनके तूफान में आयरलैंड उड़ जाएगा. इस खिलाड़ी को मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है, जिनके पास अतरंगी शॉट हैं, जो गेंदबाज की लाइन लेंथ बिगाकर रख देते हैं.

4. जसप्रीत बुमराह- इस दिग्गज गेंदबाज ने 62 मैचों में भारत के लिए 74 शिकार किए हैं. बुमराह की आग उगलती गेंदबाजी के सामने दुनिया भर के बल्लेबाज खामोश रहते हैं. अगर बुमराह का जादू चला तो वे अकेले ही आयरलैंड की कमर तोड़ सकते हैं. 

5. रवींद्र जडेजा- यह स्टार ऑलराउंडर गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करता है. जडेजा ने भारत के लिए 66 मैचों में 53 विकेट लिए हैं. उनके नाम 480 रन भी हैं. अगर पिच से मदद मिली तो जडेजा घातक साबित होंगे. उनके सामने रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए टेढ़ी खीर होती है.