'मैं बस इतना ही कह सकता हूं', Final से पहले Rohit Sharma ने कर दिया अपनी प्लानिंग का खुलासा
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वो चाहते हैं कि टीम ने जिस तरह सेमीफाइनल में खेला, ठीक वैसा ही फाइनल में प्रदर्शन करना है. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद कि उनकी टीम को शांत और संयमित रहने से काफी फायदा मिला, इसे वो फाइनल में भी जारी रखेंगे. जानिए रोहित ने और क्या-क्या कहा?
T20 World Cup 2024: भारत और साउथ अफ्रीका टीम के बीच टी20 विश्व कप 2024 का फाइलनल खेला जाना है. 29 जून को होने वाले इस मुकाबले पर पूरी दुनिया की नजर है. दोनों टीमों ने अजेय रहते हुए फाइनल में एंट्री मारी. यह मुकाबला बारबाडोस में होगा, जिसमें भारतीय फैंस टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहे हैं. खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी प्लानिंग का खुलासा कर दिया है. रोहित ने बताया कि उनकी टीम फाइनल में कैसे खेलेगी.
फाइनल को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि 'फाइनल हमारे लिए बहुत बड़ा मौका है, लेकिन हमें शांत और संयमित रहना होगा. इससे बेहतर फैसले लेने में मदद मिलती है. हमें 40 ओवरों तक अच्छे फैसले लेने होंगे. सेमीफाइनल में भी हम काफी शांत रहे और पैनिक नहीं किया, जिसका फायदा मिला. यह हमारे लिए सफलता की कुंजी रही है. हम समझते हैं कि मौका काफी बड़ा है, लेकिन हमें बेहतर क्रिकेट भी खेलना होगा.
इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
रोहित शर्मा इस सीजन बढ़िया फॉर्म में दिखे हैं. पिछले 2 मैचों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बैक टू बैक फिफ्टी जमाकर टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी, लिहाजा टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. रोहित बतौर कप्तान भी अब तक हिट रहे हैं. बल्ले से उन्होंने 7 मैचों में 155.97 के स्ट्राइक रेट से 248 रन किए हैं. जिसमें 3 फिफ्टी शामिल हैं. रोहित अब तक 22 चौके और 15 छक्के लगा चुके हैं.