Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

T20 World Cup 2024: England Team ने रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो पहले कभी नहीं हुआ था

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ओमान के खिलाफ 8 विकेट से मैच जीतकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप स्टेज का 28वां मैच था, जो वेस्टइंडीज के एंटीगुआ में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करके दिखाया और सुपर 8 में जाने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है.

Twitter
India Daily Live

T20 World Cup 2024: इंग्लैंड क्रिकेट टीम फॉर्म में लौट आई है. टी20 विश्व कप 2024 में 13 जून को खेले गए मुकाबले में उसे ओमान के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया. पहले तो इंग्लैंड ने 13.2 ओवरों में इंग्लैंड को 47 रनों पर समेटा फिर 3.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 50 रन कूटे और मैच जीत लिया. महज 19 गेंदों में जीत दर्ज करके इंग्लैंड ने वो कमाल कर दिया, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था.



मैच का हीरो कौन था?

इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में कई हीरो रहे, लेकिन मैन ऑफ से मैच आदिल रशीद बने. जिन्होंने 4 ओवरों में 4 रन देकर 11 विकेट लिए. मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 खिलाड़ियों का विकेट लिया. फिर फिल साल्ट ने 3 गेंदों पर 12, जोस बटलर ने 8 गेंदों पर 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की.