T20 World Cup 2024: पहले ये काम करेंगे अजीत अगरकर, फिर होगा टीम इंडिया का ऐलान, जानें बड़ा अपडेट
T20 World Cup 2024: BCCI के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर आज अहमदाबाद में चयन समिति के साथ बैठक करने वाले हैं. पढ़िये उसमें क्या कुछ होगा.
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 की तैयारियां तेज हैं. टीम इंडिया का ऐलान अगले 24 घंटों में किया जा सकता है. 30 अप्रैल को सुबह-सुबह बड़ा अपडेट आया है कि आज टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर अहमदाबाद में चयनसमिति के साथ अहम बैठक करने वाले हैं, जिसमें स्क्वाड पर मंथन होगा और उसे फाइनल रूप दे दिया जाएगा. इसके बाद ही टीम घोषित होगी.
बीते रविवार यानी 27 अप्रैल को अजीत अगरकर दिल्ली पहुंचे थे. इसके 1 दिन बाद उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ बैठक की थी, जिसमें विकेटकीपर, ओपनर और फिनिशर की पोजीशन को लेकर चर्चा हुई थी. इस मीटिंग में हेड कोच राहुल द्रविड़ भी थे. यह बैठक द लीला होटल में हुई थी, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम रुकी हुई है.
दरअसल, 1 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने 1 मई समय सीमा तय की है. न्यूजीलैंड ऐसा पहला बोर्ड बना है, जिसने टी20 विश्व कप के लिए सबसे पहले टीम का ऐलान किया है. अब माना जा रहा है कि 1 मई की टीम इंडिया का स्क्वाड भी सामने आ सकता है.
Also Read
टी20 विश्व कप 2024 के लिए संभावित टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.