T20 World Cup 2024: AFG की जीत से बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया का टूटा दिल, इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल की जंग

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं. सुपर 8 के आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 8 रनों से रोमांचक जीत के साथ अफगान टीम ने सुपर 4 में जगह पक्की कर ली है. ये पहली बार है जब अफगान टीम सेमीफाइनल में पहुंची है. टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में कप्तान राशिद खान का अहम रोल रहा.

Twitter
India Daily Live

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 को रोमांच चरम पर है. सुपर 8 के आखिरी मैच में अफगानिस्तान ने 8 रनों से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. इस हार के साथ बांग्लादेश का इस टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें भी टूट गई हैं. पिछले मैच में टीम इंडिया से हारने वाली कंंगारू टीम कम रनरेट की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच हुए इस मैच में दोनों टीमें आखिर तक लड़ीं, जिसमें राशिद खान की कप्तानी वाली टीम ने बाजी मार ली है.

20 टीमों ने लिया था हिस्सा, टॉप 4 टीमों ने ऐसे बनाई सेमीफाइनल में जगह

टी20 विश्व कप 2024 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. इन सभी टीमों को 5 ग्रुप में डिवाइड किया गया था. हर एक ग्रुप में 5 टीमें थीं, जिनमें से टॉप 2-2 टीमों ने सुपर 8 में एंट्री की थी. सुपर 8 तक 12 टीमें बाहर चुकी थीं, जबकि सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 8 टीमों के बीच 2 ग्रुप में मैच खेले गए. यहां बढ़िया प्रदर्शन करने वाली टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं. अब सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमों के बीच 29 जून को फाइनल खेला जाएगा.