T20 WC Final: फाइनल में बारिश के 78% चांस, भारत-अफ्रीका के बीच नहीं हुआ मैच तो क्या होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 का वर्ल्ड कप फाइनल बारबाडोस में खेला जाएगा. फाइनल मैच में बारिश की 78% संभावना है. मैच तय समय से शुरू हो पाए ये उम्मीद कम ही है. मैच का नतीजा तभी निकल सकता है जब दोनों टीमें कम से कम 10-10 ओवर खेलें. अगर बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है तो मैच रविवार, 30 जून को रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज वेस्टइंडीज के बारबाडोस में रात 8 बजे से खेला जाएगा. सेमीफाइनल की तरह फाइनल में भी बारिश होने की संभावना है. फाइनल मैच में बारिश की 78% संभावना है. मैच तय समय से शुरू होने की कम ही संभावना है. ठीक वैसे ही जैसे गुयाना में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था. आईसीसी ने सेमीफाइनल के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय रखा था. लेकिन फाइनल का क्या होगा?
29 जून को केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है तो क्या होगा? मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन बारिश के कारण खेल में भारी कटौती होने की उम्मीद है. खेल के लिए ICC के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अतिरिक्त समय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के समान ही रहेगा. इसका मतलब है कि शुरू होने के समय से 4 घंटे 10 मिनट की देरी के बाद भी पूरा खेल हो सकता है.
मैच का नतीजा तभी निकल सकता है जब दोनों टीमें कम से कम 10-10 ओवर खेलें. अगर बारिश के कारण खेल नहीं हो पाता है तो मैच रविवार, 30 जून को रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा. फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. रिजर्व डे पर भी मैच के लिए 380 मिनट यानी 6 घंटे 20 मिनट का समय रखा गया है.
मैच नहीं पूरा हुआ तो क्या?
फाइनल मुकाबले में भी बारिश का अनुमान है. कल रात में बारबाडोस में बारिश हुई है. बारिश तेज थी, इसलिए फैंस की चिंता बढ़ गई है. 29 जून को बारिश होने की पूरी संभावना है. मैदान पर सुबह से ही बादल छाए रहेंगे. हांलाकि मैच का रिजर्व-डे रखा गया है. अगर दो दिनों में मैच खत्म नहीं होता है तो फिर भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. उदाहरण के लिए 2002 के चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका की टीमें संयुक्त विजेता रही थी.
भारत और अफ्रीका में हेड टू हेड
भारत और अफ्रीका के बीच टी20 में अभी तक 26 बार टक्कर हुई है, जिसमें से 14 बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि 11 बार साउथ अफ्रीका को सफलता मिली है. वर्ल्ड कप की बात करें तो 6 में से 4 बार भारत जीता है जबकि 2 में अफ्रीका को जीत मिली है.
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल.