IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

T20 WC 2024: 6 गेंद 12 रन, अमेरिका के 1 गेंदबाज ने कर दिया BAN का 'खेला', टी20 सीरीज जीतकर रचा इतिहास

T20 WC 2024: अमेरिका क्रिकेट टीम ने पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है.

India Daily Live

T20 WC 2024: 1 जून 2024 से टी20 विश्व कप का आयोजन होना है. इससे पहले मेजबान टीम अमेरिका ने बांग्लादेश टीम को हराकर इतिहास रच दिया है. ऐसा पहला बार हुआ है कि जब अमेरिका क्रिकेट टीम ने आईसीसी की किसी फुल मेंबर टीम को टी20 सीरीज में शिकस्त दी है. 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को आखिरी ओवर में 12 रनों की दरकार थी, लेकिन टीम महज 5 रन बना सकी और 6 रनों से मैच हार गई. आखिरी ओवर में अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान ने बाजी पटल दी और वो हीरो बनकर उभरे.

दरअसल, टी20 विश्व कप से पहले अमेरिका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. पहले मुकाबले में यूएस ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, फिर दूसरे मैच में 6 रनों से विजय हासिल की. इस तरह सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है. अब बांग्लादेश पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है.



मैच का हाल

अब मैच की बात कर लेते हैं, जिसमें अमेरिका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 145 रन का टारगेट सेट किया था, जिसके जवाब में मेहमान बांग्लादेश 19.3 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गई.  बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (36), शाकिब अल हसन (30), तौहिद ह्दोय (25) ने रन बनाकर टीम को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए.

अली खान बने जीत के हीरो

इस मुकाबले में अमेरिका के लिए अली खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. वे जीत के हीरो बनकर उभरे. उनके अलावा सौरभ नेत्रावलकर और शेडली वान श्यालक ने दो दो विकेट चटकाए. बल्लेबाजी में कप्तान मोनक पटेल ने 38 गेंदों पर 42 रन बनाए थे. आरोन जोन्स ने 34 गेंदों पर 35 रनों का योगदान दिया था.

आखिरी ओवर में क्या-क्या हुआ?

अगर आखिरी ओवर के रोमांच की बात करें तो बांग्लादेश को जीत के लिए 6 गेदों पर 12 रन चाहिए थे और आखिरी जोड़ी क्रीज पर थी. अमेरिका की ओर से गेंदबाजी छोर पर अली खान थे. पहली गेंद पर मुस्तफिजुर रहमान ने दौड़कर एक रन लिया. फिर दूसरी बॉल पर रिशाद हुसैन ने चौका जड़ दिया. तीसरी गेंद पर अली खान ने रिशाद को कप्तान के हाथों कैच कराकर बांग्लादेश की पारी खत्म कर दी.