IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

बुची बाबू टूर्नामेंट में सूर्या को भरे मैदान में क्यों मांगनी पड़ी माफी? Video में देखें आखिर क्या किया

Suryakumar Yada:: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई की ओर से बुची बाबू टूर्नामेंट खेल रहे हैं. दूसरी पारी में वह गेंदबाजी करने आए थे. उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंक दी, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी.

@cricket543210
India Daily Live

Suryakumar Yada: सूर्यकुमार यादव इस समय बुची बाबू टूर्नामेंट खेल रहे हैं. वह मुबंई क्रिके एसोसिशन की ओर से दम दिखा रहे हैं.  TNCA XI के खिलाफ खेलते हुए दूसरी पारी में सूर्य कुमार यादव गेंदबाजी करने आए थे. उनकी एक गेंद ने उन्हें भरे मैदान में माफी मांगने पर मजबूर कर दिया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. मैच के पहले दिन तो सूर्या से मिलने एक फैन ग्राउंड में घुस गया था.  

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने एक टेस्ट मैच खेला है. वह टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए बुची टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं.  उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2023 में टेस्ट मैच खेला था. तब से वह टेस्ट से बाहर ही चल रहे हैं.

इस तरह की फेंकी गेंद और फिर मांगी माफी

33 साल के सूर्यकुमार यादव  ने अपनी ओवर में एक गेंद बल्लेबाज को छाती से ऊपर फेंक दी. इस प बल्लेबाज ने जबर शॉट लगाया. यहां तक फील्डर चोटिल होने से बच या. सूर्या ने अपनी इस गेंद के लिए तुरंत माफी भी मांग ली. उन्होंने एक ही ओवर फेंका. इसके बाद वह ओवर फेंकने नहीं आए. 

श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबले में 2 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया था. यादव ने अपने 1 ओवर में 10 रन खर्च किए. दूसरी पारी में  मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों पर 3 रनों की पारी खेली. 

विश्व कप टीम का हिस्सा थे सूर्या

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव हमेशा से अपने ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. टी20 क्रिकेट में उनके क्रिकेटिंग शॉट का कोई तोड़ नही. सूर्या विश्व विजेता टीम का हिस्सा भी हे. 29 जून को भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए टी20 विश्व कप का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया था. सूर्या ने पूरे टूर्नामेंट में दमदा प्रदर्शन किया था.