Tamil Nadu Assembly Election 2026 US Israel Iran War

IND vs PAK: नेट्स पर सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक के एक्शन को किया कॉपी, वीडियो में देखें कैसे अभिषेक शर्मा को कराई बैटिंग प्रैक्टिस

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह अभिषेक शर्मा को बॉलिंग कर रहे हैं, ताकि इंडियन बैट्समैन उस एक्शन के आदी हो जाएं और मैच में उनके खिलाफ बड़े छक्के मार सकें.

X
Ashutosh Rai

T20 वर्ल्ड कप 2026: रविवार को होने वाले ब्लॉकबस्टर भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इस हाई-प्रोफाइल मैच से पहले खिलाड़ी ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं. इस ट्रेनिंग के दौरान कप्तान सूर्य हल्के-फुल्के पलों में पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक के खास पॉज बॉलिंग एक्शन की नकल करते देखा गया. वहीं दूसरी तरफ अभिषेक बैटिंग करते दिखे, जो उस्मान उर्फ सूर्य की गेंदबाजी को पढ़ रहे थे. वह अभिषेक शर्मा को बॉलिंग कर रहे हैं ताकि इंडियन बैट्समैन उस एक्शन के आदी हो जाएं और मैच में उनके खिलाफ बड़े छक्के मार सकें.

नेट्स सेशन

नेट्स सेशन के दौरान सूर्यकुमार ने बॉल उठाई और तारिक के अनोखे मिड-रन-अप पॉज की नकल करते हुए कुछ ओवर फेंके. इसे देख भारतीय टीम के साथी और सपोर्ट स्टाफ मुस्कुरा उठे. इंडिया के कप्तान अपनी रेगुलर बैटिंग ड्रिल पर लौटने से पहले एक्शन के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए रिलैक्स्ड दिखे. 

अनोखे रन-अप के लिए जाने जाते हैं उस्मान

उस्मान तारिक ने अपने अनोखे रन-अप के लिए ध्यान खींचा है. इसमें रिलीज से पहले एक छोटा पॉज भी शामिल है. यह एक ऐसा बदलाव है, जिसने टूर्नामेंट के दौरान फैंस और एनालिस्ट्स के बीच चर्चा छेड़ दी है. इनके इस एक्शन को लेकर कई खिलाड़ी आवाज उठा चुके हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया से मैच होने के बाद वह सुर्खिंयों में आ गए थे.

पाकिस्तान फैंस का तकिया कलाम

पाकिस्तान फैंस का कहना है कि अभिषेक शर्मा नेट्स में एक्स्ट्रा टाइम बिता रहे हैं. एक ऐसे बॉलर का सामना कर रहे हैं जो खास तौर पर उस्मान तारिक के एक्शन की कॉपी कर रहा है. आप एक बॉलर के आस-पास नेट सेशन डिजाइन करना शुरू करते हैं, तो आपको पता चलता है कि असर असली है. उनका कहना है कि उस्मान तारिक का असर पहले से ही महसूस किया जा रहा है.

अभिषेक शर्मा की वापसी कन्फर्म

कोलंबो पहुंचने पर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की वापसी को कन्फर्म किया. अब वायरल वीडियो में दोनों नेट्स में दिख भी गए. फैंस में खुशी की लहर दिख रही है. कई लोगों का कहना है कि अब पाकिस्तान की खैर नहीं है. उनका हारना लगभग तय है.