वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ियों की धक्का-मुक्की, 15 साल के लड़के को आया गुस्सा, देखें VIDEO
श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद इंडिया-ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
दांबुला में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंडिया-ए को श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. मैच खत्म होने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने पूरे देश को चौंका दिया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच लड़ाई हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
सुपर ओवर के बाद मैदान पर बढ़ा तनाव
ट्राई सीरीज के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा था. 50 ओवरों के बाद मैच बराबरी पर समाप्त हुआ. इसके बाद फैसला सुपर ओवर से हुआ. श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए. वहीं इंडिया-ए केवल 10 रन ही बना सका. हार के तुरंत बाद श्रीलंका खिलाड़ी जश्न मनाने लगे. इसी दौरान मैदान पर माहौल अचानक गर्म हो गया बताया गया कि किसी बात को लेकर वैभव सूर्यवंशी नाराज हो गए और उनकी एक श्रीलंका खिलाड़ी से बहस शुरू हो गई.
Also Read
- FIFA World Cup 2026 के लिए अमेरिका पहुंची ईरानी टीम, कप्तान मेहदी तारेमी ने जताई चिंता; न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी पहली भिड़ंत
- IND A vs SL A: इंडिया ए को लगा 10 रन का झटका, टीम पर भारी पड़ी ये गलती; श्रीलंका ए की बल्ले-बल्ले
- FIFA World Cup: जर्मनी ने रचा इतिहास, कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर बनाया विश्व कप का नया गोल रिकॉर्ड
साथी खिलाड़ियों ने संभाला
स्थिति को बिगड़ने से बचाने में इंडिया-ए के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई. सूर्यांश शेडगे ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए वैभव को शांत कराने की कोशिश की. मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने भी माहौल ठीक कर दिया. हालांकि कुछ समय तक दोनों पक्षों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बातचीत जारी रही.
मैच में ऐसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई. सूर्यांश शेडगे ने 72 रन और विप्रज निगम ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. वहीं वैभव सूर्यवंशी 21 रन बनाकर आउट हुए. जवाब में श्रीलंका-ए ने भी 50 ओवर में 265 रन बनाकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया. सदीरा समरविक्रमा ने 93 रन की शानदार पारी खेली. अंतिम ओवर में अरशद खान की शानदार गेंदबाजी ने मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया. वहां श्रीलंका-ए ने बाजी मार ली और जीत अपने नाम कर ली.