FIFA World Cup 2026 जीतते ही स्पेन हुआ मालामाल, जानिए चैंपियन से लेकर ग्रुप स्टेज में बाहर हुई टीम की Prize Money
स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम करते हुए फुटबॉल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया. रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया.
स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम करते हुए फुटबॉल इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया. रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया. निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में निकोलस विलियम्स आर्थर ने शानदार मूव तैयार किया, जिस पर फेरन टोरेस ने सटीक शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया.
यही गोल मैच का फैसला साबित हुआ. इसके साथ ही लियोनेल मेसी की टीम का लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया. इस जीत के साथ ही जानते हैं कि चैंपियंस से लेकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली टीम को क्या प्राइज मनी मिलेगी.
स्पेन के खिलाफ हुआ केवल एक गोल
फाइनल में स्पेन ने धैर्य और आक्रामक रणनीति का बेहतरीन संतुलन दिखाया. टीम ने पूरे मैच में गेंद पर बेहतर नियंत्रण रखा और अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति पर लगातार दबाव बनाया. इस पूरे टूर्नामेंट में स्पेन के खिलाफ केवल एक ही गोल हुआ. अर्जेंटीना भी स्पेन के खिलाफ गोलरहित ही रही.
Also Read
चैंपियन और रनर अप को मिली इनामी राशि
विश्व चैंपियन बनने पर स्पेन को करीब 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली, जो भारतीय रूपयों में करीब 481 करोड़ रुपये है. वहीं रनर-अप अर्जेंटीना को लगभग 318 करोड़ रुपये दिए गए. इस बार फीफा ने कुल पुरस्कार राशि में पिछले संस्करण की तुलना में करीब 65 प्रतिशत का इजाफा किया है.
अन्य टीमों को भी मिली बड़ी प्राइज मनी
अब चैंपियन और रनर-अप के बाद टीमों के प्राइज मनी की बात की जाए तो थर्ड नंबर कब्जा करने वाली इंग्लैंड को करीब 279 करोड़ रुपये मिले, जबकि चौथे स्थान पर रहे फ्रांस को लगभग 259 करोड़ रुपये की राशि मिली. क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को करीब 183 करोड़ रुपये, प्री क्वार्टर फाइनल खेलने वाली टीमों को 144 करोड़ रुपये, राउंड ऑफ 32 तक पहुंचने वाली टीमों को 106 करोड़ रुपये और ग्रुप चरण से बाहर होने वाली प्रत्येक टीम को लगभग 87 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई है.